{"_id":"5c31b286bdec2256cd7e220b","slug":"people-of-this-country-are-duff-about-party-all-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी करने के शौकीन हैं इस देश के लोग, एक व्यक्ति पी जाता है 150 लीटर शराब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पार्टी करने के शौकीन हैं इस देश के लोग, एक व्यक्ति पी जाता है 150 लीटर शराब
Sun, 06 Jan 2019 01:28 PM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sun, 06 Jan 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किंगडम ऑफ बेल्जियम उत्तर-पश्चिमी यूरोप में एक ऐसा देश है,जहां के लोग पार्टी के शौकीन माने जाते हैं। बेल्जियम की सीमा फ्रांस, जर्मनी, लक्जमबर्ग और नीदरलैंड्स के साथ साझा होती है। यहां के लोग खुशमिजाज हैं, जो पार्टी ज्यादा करते हैं।150 लीटर से ज्यादा बीयर बेल्जियम का एक व्यक्ति सालभर में पी जाता है।
विज्ञापन
कभी भी करते हैं पार्टी
इनके लिए पार्टी का कोई तय वक्त नहीं है। सामान्यत: ये अपनी कमाई का ज्यादातर हिस्सा कॉफी,चॉकलेट्स और कॉमिक्स पर खर्च कर देते हैं। हाईप्रोफाइल कम्यूनिटी की तर्ज पर एजुकेशन इनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है। सामने वाला कितना एजुकेटेड है, इस आधार पर ये उसे मान-सम्मान देते हैं।
विज्ञापन
आजाद जीवन जीने में यकीन
रिश्ते इनके लिए बहुत मायने नहीं रखते। यहां पुरुष और महिलाएं दोनों ही आजाद जीवन जीने में यकीन रखते हैं। इनके खुले विचार इन्हें बंधन वाले रिश्तों में बंधने नहीं देते। 71 फीसदी तक तलाक के आंकड़े इन्हें दुनिया में सबसे अलग रखते हैं।
विज्ञापन
पालतू जानवरों व कॉमिक्स के शौकीन
यहां के लोगों को जानवरों से काफी लगाव होता है। यहां हर घर में एक पालतू कुत्ता या बिल्ली है। ऐसे में पालतू कुत्ते-बिल्लियों की संख्या 20 लाख से ज्यादा है।बेल्जियम में 900 से ज्यादा रजिस्टर्ड कॉमिक्स हैं। जो यहां के रहवासियों की पढ़ने की आदत की वजह से सफल हैं।
खूबसूरती व सफाई का रखते हैं ध्यान
खूबसूरती इनके लिए बेहद मायने रखती है। वह चाहे व्यक्ति की हो या उनके घरों की। घरों की तरह ये अपने शहर की साफ-सफाई और सुंदरता का ध्यान रखते हैं। कई बार तो इन्हें घरों के आगे फुटपाथ या सीढ़ियां धोते देखा जाता है। ये झाड़ू लेकर सड़कों से कचरा हटाने में नहीं शर्माते।