फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People of Pakistan are ready to leave the country in large numbers

Pakistan: पाकिस्तान में तेजी से बिगड़ रहे आर्थिक हालात, बड़ी संख्या में देश छोड़ने को तैयार हैं पाक नागरिक

Sat, 22 Apr 2023 06:18 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 22 Apr 2023 06:18 AM IST
सार

बिगड़ते आर्थिक हालात पर निशाना साधते हुए अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने लिखा, पाकिस्तान एक ऐसी जगह है जहां निवेशक जाने को तैयार नहीं हैं जबकि गूगल ट्रेंड्स पाकिस्तान को देखें तो सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों में वीजा शब्द शामिल है। 

विज्ञापन
People of Pakistan are ready to leave the country in large numbers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रसिद्ध अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने कहा है कि आगामी आर्थिक संकट, राजनीतिक अस्थिरता, बढ़ती खाद्य मुद्रास्फीति  और आतंकी हमले बढ़ने के चलते बड़ी संख्या में पाकिस्तानी देश छोड़ने को तैयार हैं। पाकिस्तान में अहमदी समुदाय से ताल्लुक रखने वाले आतिफ ने 5 वर्ष पूर्व अपनी नौकरी खोनी पड़ी। 

विज्ञापन


उन्होंने देश के हालात पर एक लेख वॉयस ऑफ अमेरिका (वीओए) में लिखा है। बिगड़ते आर्थिक हालात पर निशाना साधते हुए अर्थशास्त्री आतिफ मियां ने लिखा, पाकिस्तान एक ऐसी जगह है जहां निवेशक जाने को तैयार नहीं हैं जबकि गूगल ट्रेंड्स पाकिस्तान को देखें तो सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों में वीजा शब्द शामिल है। 
विज्ञापन


उनके अनुसार, भारत या बांग्लादेश में इतनी बड़ी संख्या में खोजें नहीं देखी जाती हैं। इससे पता चलता है कि बड़ी संख्या में पाकिस्तानी देश छोड़ने को तैयार हैं। आतिफ मियां के मुताबिक राजनेता हों, नौकरशाह हों या सैन्य प्रतिष्ठान, आज सरकार लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दौरे को द्विपक्षीय संदर्भ में न देखें : बिलावल भुट्टो
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने कहा है कि भारत में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) परिषद की बैठक में उनकी भागीदारी चार्टर के प्रति इस्लामाबाद की प्रतिबद्धता तो दर्शाती है। उन्होंने कहा, इसे द्विपक्षीय संबंधों के संदर्भ ने नहीं देखा जाना चाहिए। 


पाकिस्तान में भारतीय चैनलों को रोकने के लिए चेतावनी
पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण (पेमरा) ने शुक्रवार को देश भर के स्थानीय केबल टीवी ऑपरेटरों को भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने का आदेश दिया। उसने चेताया कि यदि वे आदेशों को नहीं माने तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पेमरा ने यह भी कहा कि अतीत में कई केबल ऑपरेटरों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया था। पाकिस्तान पहले भी कई बार भारतीय फिल्मों और टीवी चैनलों पर प्रतिबंध लगा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed