फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   People occupy Russian airport over news of Jews on Israeli flight

Russia: यहूदियों से भरे विमान के उतरने की अफवाह पर भड़की फलस्तीन समर्थक भीड़, दागेस्तान एयरपोर्ट में तोड़फोड़

Mon, 30 Oct 2023 01:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दागेस्तान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दागेस्तान Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 01:34 PM IST
सार

इस्राइलों से भरा विमान रूस के एयरपोर्ट में उतरने की अफवाहों के बीच उग्र भीड़ ने एयरपोर्ट को कब्जे में ले लिया। जिसके बाद से एयरपोर्ट ने आने और जाने वाली सभी फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। 

विज्ञापन
People occupy Russian airport over news of Jews on Israeli flight
एयरपोर्ट में मौजूद उग्र भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रूस में रविवार को एक अजीबो गरीब घटना घटी। यहां इस्रालियों और यहूदियों की तलाश कर रही भीड़ ने दागेस्तान स्थित एक हवाई अड्डे पर कब्जा कर लिया। यह घटना इसलिए घटी क्योंकि अफवाह फैल गई थी कि यहूदियों से भरा विमान यहां उतरने वाला है। वहीं दागेस्तान के गवर्नर ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया में वायरल हो रही वीडियों में साफतौर पर देखा जा सकता है कि भीड़ किस तरह से धार्मिक नारे लगाकर दरवाजों और बैरिकेट को तोड़ रहे हैं। यहां तक कि कई रनवे पर जा पहुंचे। जिसके बाद रूस की विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने घोषणा की कि इस हवाईअड्डे की तरफ आने वाली और जाने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

 


स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि कई लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन यह नहीं बताया गया कि कितने लोग या किसे चोट लगी है। वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को तख्ती लिए देखा जा सकता है जिस पर लिखा है, दागेस्तान में बच्चों के हत्यारों के लिए कोई जगह नहीं है। अन्य वीडियो में हवाई अड्डे के टर्मिनल के अंदर भीड़ को दरवाजे तोड़ने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है क्योंकि स्टाफ के सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की है।

 

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय से रविवार शाम एक बयान में कहा,  उम्मीद है कि रूसी अधिकारी सभी इस्राइली नागरिकों और सभी यहूदियों की रक्षा करेंगे और दंगाईयों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed