फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pentagon: us air attack killed 60 terrorist of Al-shabab of Somalia

पेंटागन : सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमले में मारे गये अल-शबाब के 60 आतंकवादी

Wed, 17 Oct 2018 11:19 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
pentagon: us air attack killed 60 terrorist of Al-shabab of Somalia
अल शबाब आतंकी

अमेरिका ने सोमालिया में आतंकवादियों के खिलाफ पिछले लगभग एक साल में सबसे बड़ा हमला किया है जिसमें अल-शबाब के करीब 60 लड़ाके मारे गए हैं। अमेरिकी सेना ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अमेरिका अफ्रीका कमान ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि 21 नवंबर 2017 को अमेरिका की ओर से अल-शबाब के एक प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाकर किए गए हमले के बाद यह सबसे बड़ा हवाई हमला था। नवंबर 2017 के हमले में करीब 100 चरमपंथी मारे गए थे।
विज्ञापन


यह हमला सोमालिया के मध्य तटीय हरारढेरे इलाके में शुक्रवार को हुआ। यहां अमेरिकी सुरक्षा बल सोमाली सेना को प्रशिक्षण देते हैं और सोमालिया में संयुक्त राष्ट्र समर्थित अफ्रीकी यूनियन मिशन का समर्थन करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अल-कायदा के सहयोगी अल-शबाब के खिलाफ हालिया महीनों में हवाई हमले और मिसाइल हमले बढ़े हैं। अल-शबाब मोगादिशु में सोमाली सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए लड़ाई लड़ रहा है। 

अफ्रीका कमान ने एक बयान में कहा, ‘हवाई हमलों ने भविष्य में हमले करने की अल-शबाब की क्षमता कम कर दी है, इसके नेतृत्व के नेटवर्क को बाधित कर दिया है और क्षेत्र के भीतर काम करने की उसकी आजादी कम कर दी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed