{"_id":"6183ff529d93ee5d3a72b4ce","slug":"pentagon-says-china-may-have-at-least-1000-nuclear-warheads-by-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशक्ति बनने की दिशा में चीन: पेंटागन ने कहा- साल 2030 तक उसके पास होंगे 1000 परमाणु हथियार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
महाशक्ति बनने की दिशा में चीन: पेंटागन ने कहा- साल 2030 तक उसके पास होंगे 1000 परमाणु हथियार
Thu, 04 Nov 2021 09:12 PM IST
मुकेश कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन/बीजिंग
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Nov 2021 09:12 PM IST
सार
पेंटागन का कहना है कि साल 2027 तक चीन के पास 700 तक परमाणु अस्त्र हो सकते हैं और बीजिंग का इरादा 2030 तक 1000 परमाणु हथियार रखने का है।
विज्ञापन
डीएफ-41 मिसाइल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेंटागन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अपने परमाणु अस्त्रों के भंडार में तेजी से बढ़ोतरी कर रहा है और 2030 तक उसके पास मौजूद परमाणु हथियारों की संख्या कम से कम 1000 तक पहुंच सकती है। यह रिपोर्ट उस वक्त आई है जब ताइवान समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका और चीन के संबंधों में तनाव है। पेंटागन का कहना है कि साल 2027 तक चीन के पास 700 तक परमाणु अस्त्र हो सकते हैं और बीजिंग का इरादा 2030 तक 1000 परमाणु हथियार रखने का है।
विज्ञापन
वैश्विक महाशक्ति बनने की दिशा में चीन
रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अत्याधुनिक तकनीक का महारथी बनने और नवोन्मेष में वैश्विक महाशक्ति बनने के लिए आक्रमक ढंग से आगे बढ़ रहा है। इसमें कहा गया है कि चीन अपनी भू, समुद्री और वायु आधारित परमाणु क्षमता प्रणाली की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है और अपनी परमाणु ताकत के विस्तार के लिए जरूरी बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन
भारत के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख
इस रिपोर्ट में ताइवान, भारत के खिलाफ चीन के आक्रामक रुख तथा इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन और वियतनाम के विरुद्ध बीजिंग के कड़ा रुख रखने को लेकर चिंता जताई गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन अत्याधुनिक रिएक्टर और पुनसंवर्धन सुविधाओं का निर्माण कराकर प्लूटोनियम के निर्माण एवं इसे पृथक करने की क्षमता बढ़ा रहा है तथा इसके माध्यम से अपने परमाणु शक्ति के विस्तार में सहयोग ले रहा है।
विज्ञापन
पेंटागन का नया आकलन पिछले साल की उसकी रिपोर्ट के मुकाबले बहुत ज्यादा है क्योंकि पिछली रिपोर्ट में उसने कहा था कि एक दशक के भीतर बीजिंग के परमाणु अस्त्रों की संख्या करीब 400 हो सकती है।
पेंटागन की रिपोर्ट पूरी तरह पूर्वाग्रह से ग्रस्त : चीन
पेंटागन की रिपोर्ट पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट पूरी तरह पूर्वाग्रह से ग्रस्त और तथ्यों से परे है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि अमेरिका को चीन के परमाणु खतरे को बढ़ा-चढ़ा कर बताना दुनिया को गुमराह करना है और कुछ नहीं। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस बात से पूरी तरह अवगत है कि यह लोगों को गुमराह करने का अमेरिका का चालाकी भरा कदम है।