फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pentagon Says American Commandos Are in Israel Helping to Locate Hostages

Hamas Israel War: इस्राइल की जमीन पर उतरी अमेरिकी सेना, जानें हमास से जंग में कर रहे किस तरह मदद

Thu, 02 Nov 2023 11:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:54 AM IST
सार

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रक्षा विभाग ने हाल के हफ्तों में कई दर्जन कमांडो भेजे हैं। इसके अलावा एक छोटी टीम पहले से ही मौजूद है।

विज्ञापन
Pentagon Says American Commandos Are in Israel Helping to Locate Hostages
पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र के बाहर बंधकों की रिहाई को लेकर हुआ प्रदर्शन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल- हमास युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। करीब एक महीने से जारी युद्ध में 10 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल पर अचानक हमला कर 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया था। आतंकवादियों की कैद से बंधकों को बचाने के लिए इस्राइली रक्षा बल दिन रात लगे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि इस्राइल की मदद अमेरिका कर रहा है। पेंटागन के एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि इस्राइल में तैनात अमेरिकी कमांडो बंधकों का पता लगाने में मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

बंधकों में अमेरिकी लोग भी शामिल
सहायक रक्षा मंत्री क्रिस्टोफर पी. मायर ने कहा, ‘हम सक्रिय रूप से इस्राइल की कई मामलों में मदद कर रहे हैं। विशेषकर, हम बंधकों के बारे में पता लगाने में मदद कर रहे हैं। बंधकों में अमेरिका के लोग भी शामिल हैं। बंधकों का पता लगाना हमारी जिम्मेदारी है।’

विज्ञापन

इस्राइल में कितने सैनिक मौजूद
हालांकि, अधिकारी ने यह बताने से इनकार कर दिया कि वर्तमान में इस्राइल में कितने अमेरिकी सैनिक मौजूद हैं। वहीं, अन्य अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि रक्षा विभाग ने हाल के हफ्तों में कई दर्जन कमांडो भेजे हैं। इसके अलावा एक छोटी टीम पहले से ही मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बंधकों की रिहाई पर चर्चा
अधिकारियों ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि इस्राइली समकक्षों के साथ कमांडो, एफबीआई, विदेश मंत्रालय और अमेरिकी सरकार बंधकों की रिहाई पर चर्चा करेंगे। मायर ने कहा कि क्षेत्र में अमेरिकी विशेष अभियान बल भी हमारे अपने नागरिकों को स्थानों से बाहर निकालने और हमारे दूतावासों को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए तैयार हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed