{"_id":"6539c1288226d10daa0e17f0","slug":"pentagon-report-angered-by-military-report-china-said-america-is-obstacle-to-peace-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pentagon Report: सैन्य रिपोर्ट पर बौखलाया चीन बोला- अमेरिका शांति में बाधक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pentagon Report: सैन्य रिपोर्ट पर बौखलाया चीन बोला- अमेरिका शांति में बाधक
Thu, 26 Oct 2023 07:00 AM IST
यशोधन शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Thu, 26 Oct 2023 07:00 AM IST
सार
गत वर्ष चीन ने कहा था, वह मौजूदा हथियारों की संख्या चार गुना बढ़ाकर 1,500 करने की राह पर है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, अमेरिका ने यूक्रेन को बेकार बम भेजे हैं, भूमध्य सागर में जंगी जहाज भेजे हैं।
विज्ञापन
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चीन के सैन्य क्षमता विस्तार पर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ की रिपोर्ट के जवाब में चीन ने बौखलाकर कहा कि अमेरिका दुनिया में क्षेत्रीय शांति का सबसे बड़ा बाधक है। पेंटागन ने चीन की सैन्य क्षमता विस्तार पर एक वार्षिक रिपोर्ट तैयार की है, जो गत वर्ष की चीन की एटमी शक्ति के विस्तार की चेतावनी पर आधारित है।
विज्ञापन
गत वर्ष चीन ने कहा था, वह मौजूदा हथियारों की संख्या चार गुना बढ़ाकर 1,500 करने की राह पर है। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वू कियान ने कहा, अमेरिका ने यूक्रेन को बेकार बम भेजे हैं, भूमध्य सागर में जंगी जहाज भेजे हैं और इस्राइल को हथियार भेजे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका-रूस की क्षमताओं का विकल्प चीनी हथियार
चीनी सेना पर पेंटागन की नई रिपोर्ट बताती है कि चीन ने अपनी पहली परमाणु-संचालित निर्देशित मिसाइल पनडुब्बी लॉन्च की है। यह अमेरिकी-रूसी जहाजों को भूमि और समुद्री हमले के विकल्प प्रदान करती है। 20 अक्तूबर को प्रकाशित पेंटागन रिपोर्ट बताती है कि पिछले 18 महीनों में चीनी शिपयार्डों में देखी गई संशोधित पनडुब्बियां टाइप 093बी निर्देशित मिसाइल पनडुब्बियां हैं।
विज्ञापन