Airstrikes: ईरानी ड्रोन हमले में अमेरिकी ठेकेदार की मौत, पेंटागन ने की जवाबी कार्रवाई; सीरिया में हवाई हमले
अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड से जुड़े समूहों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया और हवाई हमलों के साथ तुरंत जवाबी कार्रवाई की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उत्तर-पूर्वी सीरिया में संदिग्ध ईरानी ड्रोन के हमले में उसके एक कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई। मंत्रालय ने कहा कि इस हमले में अमेरिका के पांच सैनिक और एक अन्य कॉन्ट्रैक्टर भी घायल हुए।
अमेरिकी सुरक्षा बलों ने कहा कि उन्होंने ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड से जुड़े समूहों के द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले ठिकानों को निशाना बनाया और हवाई हमलों के साथ तुरंत जवाबी कार्रवाई की। हमले को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसमें चार लोगों की जान चली गई।
यह भी पढ़ें: US- बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी सामग्री बांटने के आरोप में भारतीय नागरिक दोषी, कोर्ट ने सुनाई 188 महीने की सजा
मध्य-पूर्व में वर्षों से प्रतिद्वंदी ताकतों के कारण उथल पुथल रही है। हाल के दिनों में तनाव को कम करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे थे। लेकिन अमेरिका के ताजा हमलों ने एक बार फिर चिंताओं को बढ़ा दिया है।
अमेरिका के रक्षा मंत्री ने लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अमेरिकी खुफिया समुदाय को ईरानी ड्रोन के बारे में पता चला था। हालांकि, ऑस्टिन ने अपने दावे के समर्थन में कोई मजबूत सबूत पेश नहीं किए। ऑस्टिन ने कहा, रिवॉल्यूशनरी गार्ड से जुड़े समूहों ने गठबंधन शक्तियों के साथ हाल में हमले किए जिसके जवाब में हवाई हमले किए गए हैं।
ईरान अमेरिका और इस्राइल का मुकाबला करने के लिए मध्य पूर्व में प्रॉक्सी बलों का इस्तेमाल करता है। पेंटागन ने कहा कि दो घायल सैनिकों का मौके पर ही इलाज किया गया, जबकि तीन अन्य और घायल कॉन्ट्रैक्टर को इराक में अस्पताल में ले जाया गया।
अधिकार समूह 'दीर एजोर 24' ने अमेरिकी हमलों में मरने वालों की संख्या चार बताई है। दीर अल-जोर प्रांत में खबरों को कवर करने वाले इस समूह ने कहा कि हमले दीर अल-जोर शहर के साथ-साथ मायादीन और बुकामल के पास मिलिशिया चौकियों को भी निशाना बनाकर किए गए। हमलों में इराकी नागरिकों सहित कई लोग घायल भी हुए हैं।
युद्ध निगरानी संस्था सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने खबर दी है कि अमेरिकी हमलों में दीर अल-जोर शहर के हराबेश इलाके में एक हथियार डिपो पर ईरान समर्थित छह लड़ाके मारे गए। सीरिया में स्थानीय संपर्कों के नेटवर्क पर निर्भर ऑब्जर्वेटरी ने कहा कि मायादीन शहर के पास एक चौकी पर अमेरिकी बमबारी में दो लड़ाके मारे गए। ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि एक अन्य अमेरिकी हमले में इराक की सीमा से लगे बोकमल शहर के पास एक सैन्य चौकी पर हमला किया गया जिसमें तीन अन्य लड़ाके मारे गए।
ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड पर व्यापक मध्य पूर्व में बम ले जाने वाले ड्रोन के साथ हमलों को अंजाम देने का संदेह है। हाल के महीनों में रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपने युद्ध ईरानी ड्रोन का इस्तेमाल करना शुरू किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.