फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pentagon admiral commented trump as shameful for america gave resignation

पेंटागन के एडमिरल ने ट्रंप को अमेरिका के लिए बताया था शर्मनाक अब दिया इस्तीफा

Fri, 14 Sep 2018 09:51 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
pentagon admiral commented trump as shameful for america gave resignation
एडमिरल विलियम मैक,पेंटागन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश के लिए 'शर्मनाक' बताने वाले एक प्रतिष्ठित एडमिरल (सेवानिवृत्त) ने रक्षा मंत्रालय सलाहकार निकाय से इस्तीफा दे दिया है।

विज्ञापन

पेंटागन ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

पेंटागन की प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मिशेल बल्दांजा ने बताया कि एडमिरल विलियम मैकरावेन ने पिछले महीने डिफेंस इनोवेशन बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था। मैकरावेन ने 2014 में पाकिस्तान में विशेष अभियान चला कर अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को मारने वाली स्पेशल फोर्सेज का संचालन किया था।
विज्ञापन


मैकरावेन का लेख वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित होने के चार दिन बाद यह इस्तीफा 20 अगस्त से प्रभावी हुआ है। इस पत्र में उन्होंने ट्रंप के एक अन्य आलोचक सीआईए के पूर्व निदेशक जॉन ब्रैनन की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले पर ट्रंप पर रोष जाहिर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकरावेन ने ब्रैनन के बारे में कहा था कि उनकी नजर में ब्रैनन सबसे बेहतरीन कर्मचारियों में से एक हैं। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर उनकी सुरक्षा मंजूरी भी रद्द कर दी जाए तो यह 'उनके लिए सम्मान की बात होगी। 

इस पत्र में उन्होंने कहा, 'अपने कार्यों से आपने हमें अपने बच्चों की नजर में शर्मिंदा किया, वैश्विक मंच पर हमें अपमानित किया और सबसे बुरी बात यह कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें विभाजित किया।' 


मैकरावेन ने कहा, 'अगर आप एक पल के लिए भी यह सोच रहे हैं कि आपकी मैककार्थी युग की चालें आलोचना के स्वर को दबा देंगी तो यह आपकी गलतफहमी है।' डिफेंस इनोवेशन बोर्ड निजी क्षेत्र के शीर्ष तकनीकविदों और वैज्ञानिकों को साथ लाता है जो पेंटागन और रक्षा मंत्रालय को सलाह देता है। 

 (इनपुट : भाषा) 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed