फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peaceful protests nearly impossible in Russia says Amnesty

रिपोर्ट: एमनेस्टी ने कहा- रूस में शांतिपूर्ण विरोध संभव नहीं

Sat, 14 Aug 2021 06:31 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉस्को। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 14 Aug 2021 06:31 AM IST
सार

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार समूह की 21 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस में पुतिन सरकार ने हाल के वर्षों में कई कानून पेश किए हैं, जिससे लोगों को अपने अधिकारों के लिए एकत्रित होने या बोलने की अनुमति सीमित हो रही है।

विज्ञापन
Peaceful protests nearly impossible in Russia says Amnesty
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एमनेस्टी के मुताबिक रूसी अफसरों ने शांतिपूर्ण विरोध की संभावना को बड़ी हद तक देश में सीमित कर दिया है। मानवाधिकार संस्था ने 12 अगस्त को रूस पर एक रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि शांतिपूर्ण विरोध को रोकने के लिए रूसी अधिकारी कई अनुशासनात्मक तरीके अपना रहे हैं। इनमें प्रदर्शन विरोधी कानूनों और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए अत्यधिक बल का उपयोग शामिल है।

विज्ञापन


एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि रूस में राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन के लिए विरोध प्रदर्शनों पर नकेल कसना आसान बना दिया गया है। वर्तमान में रूस में आम लोगों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता इतनी सीमित है कि अब सरकार के खिलाफ बोलना संभव नहीं है।
विज्ञापन


कानून के तहत सड़क पर विरोध प्रदर्शन करना एक तरह का अपराध हो गया है। इन कानूनों के कारण हाल के सालों में एजेंसियों ने भी प्रदर्शनकारियों पर नकेल कसी है। रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सरकार ने 2004 के बाद से 13 बार संसद में संघीय कानून में संशोधन किया है और इन संशोधनों ने प्रारंभिक कानून को सख्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई तरह के बेरहम वार शामिल
एमनेस्टी की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रूसी अधिकारियों के मुताबिक अत्यधिक बल के बारे में कहा गया कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मार्शल आर्ट तकनीकों का उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा उन्हें बेरहमी के साथ डंडों से पीटना और बिजली के करंट वाले डंडे से वार करना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed