फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peace talks between Afghanistan government and Taliban begins, ceasefire emphasis

अफगान सरकार और तालिबान के बीच शांति वार्ता शुरू, युद्धविराम पर जोर

Sun, 13 Sep 2020 06:02 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 13 Sep 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Peace talks between Afghanistan government and Taliban begins, ceasefire emphasis
अफगानिस्तान-तालिबान शांति वार्ता - फोटो : पीटीआई

कतर में शनिवार से तालिबान और अफगान सरकार के बीच शांति वार्ता की शुरुआत हो गई। अफगानिस्तान के लिए शांति वार्ता का नेतृत्व कर रहे पूर्व मुख्य कार्यकारी अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने तत्काल प्रभाव से युद्धविराम पर जोर दिया। उन्होंने जंग में होने वाली मौतों का जिक्र करते हुए कहा, फरवरी में अमेरिका और तालिबान के बीच शांति वार्ता समझौते के बाद संघर्ष में 12 हजार नागरिकों की मौत हुई है और 15 हजार जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


दोहा में वार्ता के शुभारंभ के मौके पर अब्दुल्ला ने कहा, हमें हिंसा रोकनी होगी। जितनी जल्द हो सके युद्धविराम पर सहमति बनानी होगी। हम युद्धविराम चाहते हैं। वार्ता की शुरुआत के मौके पर अब्दुल्ला के साथ तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो भी मौजूद थे।
विज्ञापन


बरादर 21 सदस्यीय तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पक्ष स्थायी संघर्ष विराम, महिलाओं और अल्पसंख्यकों के अधिकार और हजारों तालिबान लड़ाकों के निरस्त्रीकरण पर वार्ता करेंगे। संवैधानिक संशोधनों और सत्ता बंटवारे पर भी बातचीत कर सकते हैं। यह वार्ता 9/11 की 19वीं बरसी के एक दिन बाद शुरू हुई है, जिस हमले ने अमेरिका को अफगानिस्तान पर हमला करने और तालिबान को खत्म करने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तालिबान ने रिहा किए 22 अफगान सैनिक
तालिबान ने सद्भावना के रूप में शनिवार को बंधक बनाए 22 अफगान सैनिकों को रिहा किया। तालिबान ने कहा, विभिन्न मुठभेड़ों के दौरान पकड़े गए सैनिकों को तालिबान की जेलों से रिहा कर दिया गया है। इन सभी को हेलमंद प्रांत में अलग-अलग जगहों पर कैद कर रखा गया था। अफगान सरकार और तालिबान की वार्ता को सकारात्मक बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed