फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Peace restored in Dublin after violent clashes police arrested many protesters

Ireland: स्कूल के पास चाकूबाजी घटना के बाद 34 गिरफ्तार; हिंसक झड़पों पर लगी लगाम, इलाके में फिलहाल शांति

Sat, 25 Nov 2023 11:28 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डब्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डब्लिन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 Nov 2023 11:28 AM IST
सार

आयरिश प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा कि जो भी लोग इस हिंसा में शामिल हैं, उन्होंने आयरलैंड, डब्लिन और अपने परिजनों को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नफरत विरोधी कानून के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। 

विज्ञापन
Peace restored in Dublin after violent clashes police arrested many protesters
Peace restored in Dublin - फोटो : Social Media

विस्तार

डब्लिन में स्कूल के बाहर चाकू से हुए हमले में तीन युवा बच्चों के घायल होने की घटना के बाद इलाके में शुक्रवार की रात को भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के वाहनों से लेकर अन्य वाहनों में आग लगाने से लेकर दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट के बाद पुलिस पहले से अधिक सतर्क हो गई है। 
विज्ञापन


हिंसक झड़प के बाद डब्लिन में शांति बहाल
शुक्रवार की सुबह सड़कों पर पर्यटक और खरीददार दिखे। जले हुए वाहनों को हटाने के साथ पासिंग अधिकारी लूटे गए दुकानों की भी देखरेख कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों का पीछा करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आयरिश प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा, 'जो भी लोग इस हिंसा में शामिल हैं, उन्होंने आयरलैंड, डब्लिन और अपने परिजनों को शर्मसार किया है।' उन्होंने कहा कि उनकी सरकार नफरत विरोधी कानून के खिलाफ कड़ा कदम उठाएगी। वह अधिकारियों को पहनने वाले कैमरों का उपयोग करने वाले कानून में तेजी लाने की भी योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'एक देश के तौर पर हमें आयरलैंड को वापस हासिल करना होगा। हमें आयरलैंड को उन लोगों से दूर ले जाना होगा, जो कायरों की तरह छिपकर देश में दंगा कराते हैं और हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं।' 


पुलिस ने स्कूल के बाहर चाकूबाजी करने के मामले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उन्होंने बताया कि वह अब किसी अन्य संदिग्ध की तलाश में नहीं है। पुलिस ने हिंसा के लिए दक्षिणपंथी आंदोलनकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन करना शुरू किया, लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने इलाके में शांति बहाल करने में कामयाब रही। प्रदर्शन के दौरान 13 दुकानों को लूटने के साथ 11 पुलिस के वाहनों को नष्ट किया गया। पुलिस ने बताया कि चाकूबाजी में घायल होने वाली 30 वर्षीय महिला की हालत गंभीर है, वहीं घायलों में शामिल पांच वर्षीय लड़का और छह वर्षीय लड़की फिलहाल खतरे से बाहर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed