फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parliament session begins in Nepal and voting on trust vote may happen today

Nepal: नेपाल में संसद सत्र शुरू, विश्वास मत पर आज हो सकती है वोटिंग

Tue, 10 Jan 2023 05:14 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 Jan 2023 05:14 AM IST
सार

प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक में प्रचंड ने कहा, मैं न केवल विश्वास मत प्राप्त करने के लिए आश्वस्त हूं, मुझे विश्वास है कि विश्वास मत पर पूरा सदन एकजुट होगा।

विज्ञापन
Parliament session begins in Nepal and voting on trust vote may happen today
नेपाल संसद - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल में संसद का पहला सत्र सोमवार को शुरू हो गया। विश्वास मत पर मंगलवार को मतदान हो सकता है। सत्र के पहले दिन नेपाल के नव निर्वाचित प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने कहा, देश की समृद्धि के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। उन्होंने भरोसा जताया कि नई संसद सफलतापूर्वक जनता की उम्मीदें पूरा करेगी।

विज्ञापन


नवंबर में हुए आम चुनावों के बाद प्रतिनिधि सभा की पहली बैठक में प्रचंड ने कहा, मैं न केवल विश्वास मत प्राप्त करने के लिए आश्वस्त हूं, मुझे विश्वास है कि विश्वास मत पर पूरा सदन एकजुट होगा। सीपीएन-माओवादी केंद्र के नेता 68 वर्षीय प्रचंड ने पिछले साल 26 दिसंबर को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
विज्ञापन


उन्होंने नाटकीय ढंग से नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाले चुनाव पूर्व गठबंधन से बाहर निकलकर विपक्ष के नेता केपी शर्मा ओली के साथ हाथ मिलाया था। उन्हें 169 सदस्यों के समर्थन से संविधान के अनुच्छेद 76 खंड 2 के अनुसार प्रधानमंत्री चुना गया था। इस प्रणाली से चुने गए प्रधानमंत्री को 30 दिन के भीतर विश्वास मत हासिल करना होता है। एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पष्ट बहुमत के लिए प्रचंड को 138 मतों की जरूरत

प्रचंड को सदन में स्पष्ट बहुमत के लिए 138 मतों की जरूरत है। उन्हें ओली की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) और नवगठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपीप) समेत सात पार्टियों का समर्थन प्राप्त है। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के सामने सरकार बनाने के लिए पेश किए गए दावे के मुताबिक 169 सांसदों का समर्थन है। विश्वास मत के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सांविधानिक प्रावधानों के अनुसार, पहली संसदीय बैठक के 15 दिनों के भीतर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed