फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parked Delta plane apparently clipped by Japan Airlines plane that was taxiing at Seattle airport

US: सिएटल हवाई अड्डे पर डेल्टा विमान के पिछले हिस्से से टकराई जापान एयरलाइंस की फ्लाइट, बाल-बाल बचे 327 यात्री

Thu, 06 Feb 2025 09:42 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिएटल Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 06 Feb 2025 09:42 AM IST
सार

अमेरिका के सिएटल हवाई अड्डे पर जापान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को पार्क किए गए डेल्टा विमान से टकरा गया। इन दोनों विमानों में कुल मिलाकर 327 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। हालांकि किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। 

विज्ञापन
Parked Delta plane apparently clipped by Japan Airlines plane that was taxiing at Seattle airport
अमेरिका में बाल-बाल टला एक और हादसा। - फोटो : अमर उजाला/ X- @jacqpatton

विस्तार

वॉशिंगटन डीसी के करीब रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास हाल ही में हुए सबसे भयावह हादसे के बाद बुधवार को सुबह-सुबह सिएटल हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां उड़ान भर रहा जापान एयरलाइंस का एक विमान बुधवार सुबह पार्क में खड़े डेल्टा विमान के पिछले हिस्से से टकरा गया। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन


घटना की होगी जांच
अधिकारियों ने बताया कि ये घटना सुबह 10:17 बजे के आसपास हुई। हवाईअड्डे के अधिकारियों ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बताया कि हालांकि इस घटना में दोनों विमानों के यात्रियों को कोई हानि नहीं पहुंची। हादसे के बाद जापान एयरलाइंस की उड़ान 68 और डेल्टा एयरलाइंस की उड़ान 1921 के सभी यात्रियों को बिना किसी चोट के विमान से उतार दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना टैक्सी लेन पर होने के कारण हवाई अड्डे के संचालन पर न्यूनतम प्रभाव पड़ा। हवाई अड्डे के प्रवक्ता सैम लिक्टमैन ने कहा है कि इस घटना की संघीय उड्डयन प्रशासन जांच करेगा।
विज्ञापन


दोनों एयरलाइंस ने जारी किया बयान
वहीं, जापान एयरलाइंस ने ईमेल के जरिये जारी किए गए बयान में कहा कि जापानी एयरलाइंस के बोइंग 787 का दाहिना पंख डेल्टा विमान के पिछले हिस्से के संपर्क में आ गया था। हालांकि जहाज में सवार 172 यात्रियों और चालक दल के 13 सदस्यों में से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डेल्टा के प्रवक्ता सामंथा मूर फैक्ट्यू ने कहा कि जब यह घटना हुई उस वक्त उसका बोइंग 737 अपने बाहरी हिस्से पर जमी बर्फ हटाने का इंतजार कर रहा था। उसी समय दूसरे विमान के पंख की नोक उसके पिछले हिस्से से संपर्क में आ गई। उन्होंने कहा, मेक्सिको के प्यूर्टो वालार्टा की उड़ान में 142 यात्री सवार थे। उन्हें एक नए विमान में स्थानांतरित किया जा रहा था। चालक दल या यात्रियों के घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं थी।


यात्री ने सुनाई आपबीती
वहीं, डेल्टा फ्लाइट में सवार यात्रियों में से एक जेसन चान ने आपबीती बताई। उन्होंने कहा कि जब टक्कर हुई उस वक्त विमान आगे-पीछे हिलता रहा। इसके कुछ ही देर बाद कैप्टन ने घोषणा की कि विमान का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके बाद यात्रियों को शांत रहने और विमान से बाहर निकलने के बारे में कहा गया। उन्होंने कहा कि ये पूरी घटना अवास्तविक लग रही थी। हालांकि बाद में उन्हें दूसरे विमान से गंतव्य पर भेजा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed