फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Paris protest People are on road in yellow and red against rise of taxes

पेट्रोल- डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ फ्रांस में पीली जैकेट पहन कर सड़क पर उतरे लोग

Tue, 27 Nov 2018 12:20 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
Paris protest People are on road in yellow and red against rise of taxes
पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ फ्रांस में सड़कों पर उतरे लोग

बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से सिर्फ भारतीय ही नहीं दुनियाभर के लोग परेशान हैं। जगह-जगह प्रदर्शन भी हो रहे हैं। मामला फ्रांस की राजधानी पेरिस का है जहां पेट्रोल और डीजल पर टैक्स बढ़ते ही लोग सड़कों पर उतर आए और उन्होंने हिंसक प्रदर्शन किए। लोग प्रदर्शन के दौरान इतने हिंसक हो गए कि पुलिस को उनपर काबू पाने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का उपयोग करना पड़ा।

विज्ञापन

 
फ्रांस में हो रहे इस प्रदर्शन की मुख्य वजह सिर्फ डीजल और पेट्रोल पर बढ़ाया गया टैक्स नहीं है बल्कि जरूरत के हर सामान पर टैक्स बढ़ने से यहां के लोग परेशान हैं। वैसे उस सारे प्रदर्शन को डीजल और पेट्रोल के बढ़े टैक्स से देखा जा रहा है। फ्रांस में चलने वाली अधिकतर कारें डीजल की हैं। पिछले एक साल में यहां डीजल की कीमतों में करीब 23 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जिसकी वजह से डीजल के दाम साल 2000 के बाद अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंचे चुके हैं।
विज्ञापन


फ्रांस में प्रदर्शन का तरीका थोड़ा अनोखा है वहां प्रदर्शनकारी पीले रंग की जैकेट पहनकर आंदोलन कर रहे है इसलिए इसे ‘यलो वेस्ट’ या ‘पीली जैकेट’ आंदोलन भी कहा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पेरिस की सड़कों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। फिलहाल राजधानी में तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कुछ समय पहले कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी और फिर वह कम भी हो गई, लेकिन फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने डीजल पर 7.6 फीसदी प्रति लीटर और पेट्रोल पर 3.9 फीसदी प्रति लीटर का हाइड्रोकार्बन टैक्स लगा दिया।
 
तेलों के बढ़े हुए दामों पर सरकार का कहना है कि उन्होंने इलेक्ट्रिक कारों और स्वच्छ ईंधन अभियान के तहत ये कदम उठाया है। लेकिन लोगों को ये डीजल के ये बढ़े दाम उनकी जेब को बुरी तरह खाली कर रहे हैं जिसकी वजह से वह पीली जैकेट पहनकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।


मजेदार बात यह है कि बढ़े पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन हर दिन नहीं हो रहे हैं बल्कि सप्ताह के अंत में सड़कों को पीला कर प्रदर्शनकारी विरोध दर्शा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि  उनका प्रदर्शन सिर्फ डीजल-पेट्रोल नहीं, बल्कि अन्य टैक्स भी है जिसकी वजह से उनका पूरा बजट बिगड़ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed