{"_id":"60913ce48ebc3ec0d95c4204","slug":"parcel-bomb-blast-in-myanmar-mp-and-police-officers-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार: पार्सल बम विस्फोट में सांसद और तीन पुलिस अधिकारियों समेत पांच की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
म्यांमार: पार्सल बम विस्फोट में सांसद और तीन पुलिस अधिकारियों समेत पांच की मौत
Tue, 04 May 2021 05:54 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेपीता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 04 May 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
म्यांमार का ध्वज (सांकेतिक)
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्ता में तख्तापलट के चलते विद्रोह और प्रदर्शनों के दौर से गुजर रहे म्यांमार में एक पार्सल बम विस्फोट हुआ है। जानकारी के अनुसार इस विस्फोट के चलते एक सांसद और तीन पुलिस अधिकारियों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। यह घटना देश के दक्षिणी इलाके के बेगो में हुई। घटना में नेशनल लीग ऑफ डेमोक्रेसी के सांसद सू क्यू और तीन पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं, म्यांमार के हालात को लेकर संयुक्त राष्ट्र में चीन के राजदूत झांग जुन ने कहा है कि देश गृह युद्ध की राह पर है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं और स्थिति सामान्य करने के लिए यहां कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की जरूरत है। चीनी राजदूत ने कहा कि अगर इसे लेकर तुरंत कुछ नहीं किया गया तो म्यांमार में गृह युद्ध के हालात बन सकते हैं।
विज्ञापन