फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Papua New Guinea Minister Arrested: Papua New Guinea Petroleum Minister arrested; accused of assaulting woman

Papua New Guinea Minister Arrested: पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री गिरफ्तार; महिला से मारपीट का आरोप

Sun, 07 Jul 2024 09:28 AM IST
मेघा झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Sun, 07 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया में पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री को महिला के साथ मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Papua New Guinea Minister Arrested: Papua New Guinea Petroleum Minister arrested; accused of assaulting woman
गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिडनी पुलिस ने पापुआ न्यू गिनी की सरकार के पेट्रालियम मंत्री को गिरफ्तार किया है। उन पर घरेलू विवाद का आरोप लगाया गया। हालांकि उन्हें जमानत दे दी गई है, लेकिन गुरुवार को अदालत में पेश होने को कहा गया है।
विज्ञापन


पापुआ न्यू गिनी के पेट्रोलियम मंत्री जिमी मालाडिना को सुबह बोंडी में घरेलू हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दरअसल, लगभग 10 बजे बोंडी के इंपीरियल एवेन्यू स्थित एक पते पर पुलिस को बुलाया। यहां पुलिस को 31 वर्षीय महिला मिली, जिसके चेहरे पर चोटें थीं। पुलिस को बताया गया कि 58 वर्षीय परिचित व्यक्ति के साथ झगड़े के बाद आई। उसे गिरफ्तार किया गया। उसे वेवरले पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उस मालाडीना पर शारीरिक क्षति पहुंचाने के आरोप में मुकदमा चलाया जा रहा। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया पुलिस का कहना है कि प्राकृतिक गैस परियोजना पर चल रही अंतरराष्ट्रीय वार्ता में महत्वपूर्ण भूमिका में रहे जिमी मालाडीना को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही मालाडीना ने बताया कि वह अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। इस स्थिति की गंभीरता और चिंताओं को समझता हूं। उन्होंने कहा कि मैं एक लोक सेवक हूं और व्यक्तिग और व्यावसायिक दोनों ही रूप से आाचरण के मानकों का पालन करता हूं। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि किसी भी रूप में हिंसा स्वीकार्य नहीं है, मैं इस स्थिति को स्पष्ट करने करना चाहता हूं। बता दें कि उन्हें मालाडीना को फिलाहाल जमानत दी जा चुकी है, लेकिन उन्हें गुरुवार को अदालत में पेश होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed