{"_id":"5c509f3dbdec22738335e7ce","slug":"palestinian-government-gave-resignation-to-president-mahmoud-abbas","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलस्तीनी सरकार ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फलस्तीनी सरकार ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंपा इस्तीफा
Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
महमूद अब्बास
- फोटो : Al Jazeera
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फलस्तीनी सरकार ने राष्ट्रपति महमूद अब्बास को आधिकारिक तौर पर मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया, हालांकि नई सरकार बनने तक वह कायम रहेगी। विश्लेषक सरकार में इस बदलाव को अब्बास के अपने पद को मजबूत करने और उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हमास को अलग-थलग करने के प्रयास के तौर पर देख रहे हैं। फलस्तीनी राजनीति में दशकों से पड़ी दरार और गहरी हो गई है।
विज्ञापन
आधिकारिक संवाद समिति वाफा ने मंत्रिमंडल की एक बैठक के बाद कहा, 'प्रधानमंत्री रामी हमदल्ला की सरकार ने मंगलवार को अपना इस्तीफा राष्ट्रपति महमूद अब्बास को सौंप दिया।' उसने बताया कि सरकार हमारे लोगों को सेवा देना जारी रखेगी और नई सरकार के गठन तक अपनी सभी जिम्मेदारियां निभाएगी।
विज्ञापन
अब्बास के फतह आंदोलन की केंद्रीय समिति की नयी सरकार के गठन की सिफारिश के बाद हमदल्ला ने सोमवार को इस्तीफे की पेशकश की थी। इस नयी सरकार में फलस्तीन लिबरेशन ऑर्गेनाइजेशन (पीएलओ) के सदस्य शामिल होंगे। गाजा पट्टी में प्रशासन चलाने वाला इस्लामी आंदोलन हमास, पीएलओ का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन