{"_id":"662ca6230ce5b2c60b0f2f53","slug":"pakistn-former-prime-minister-nawaz-sharif-pml-n-president-news-in-hindi-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: PML-N में आंतरिक तनाव के बाद पार्टी का फैसला, नवाज शरीफ फिर एक बार बनेंगे सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: PML-N में आंतरिक तनाव के बाद पार्टी का फैसला, नवाज शरीफ फिर एक बार बनेंगे सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष
Sat, 27 Apr 2024 12:55 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 27 Apr 2024 12:55 PM IST
सार
पीएमएल-एन नेता सनाउल्लाह ने कहा कि षड़यंत्र के तहत नवाज शरीफ को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें सभी मामलों से बरी कर दिया गया है। वह अब फिर से पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं।
विज्ञापन
नवाज शरीफ
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान के तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने से सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की कमान फिर से संभालने के लिए तैयार हैं। शीर्ष अदालत द्वारा आयोग्य ठहराए जाने के सात साल बाद उन्होंने अपना पद छोड़ा था। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि 11 मई को पार्टी की बैठक में 74 वर्षीय नवाज शरीफ को पीएमएल-एन का अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा। पार्टी में जारी आंतरिक तनाव को देखते हुए नवाज शरीफ को फिर एक बार पार्टी का अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया गया।
एक बार फिर पीएमएल-एन के अध्यक्ष बनेंगे नवाज शरीफ
2017 में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष के तौर पर अयोग्य घोषित कर दिया था। शीर्ष अदालत ने शरीफ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए ही यह फैसला सुनाया था। पीएमएल-एन पंजाब के अध्यक्ष राणा सनाउल्लाह ने बताया कि शुक्रवार को पार्टी की बैठक में नवाज शरीफ को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया गया था।
सनाउल्लाह ने कहा, "सुप्रीम कोर्ट ने जो उनके (नवाज) साथ अन्याय किया, इसे दूर करने के लिए शरीफ को पीएमएल-एन का अध्यक्ष बनाने के लिए आज पार्टी की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया। नवाज शरीफ के चीन से वापस आने के बाद पार्टी उनसे अध्यक्ष पद ( पीएमएल-एन के) को स्वीकार करने का अनुरोध करेगी।" बता दें कि नवाज शरीफ फिलहाल अपने निजी कार्यों के कारण पांच दिन के लिए चीन दौरे पर हैं।
विज्ञापन
पार्टी में आंतरिक तनाव के बाद शरीफ को अध्यक्ष बनाने का फैसला
पीएमएल-एन नेता सनाउल्लाह ने कहा, "षड़यंत्र के तहत नवाज शरीफ को पार्टी के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। अब उन्हें सभी मामलों से बरी कर दिया गया है। वह अब फिर से पार्टी का अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं।" सनाउल्लाह ने यह घोषणा तब की जब पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर आंतरिक तनाव देखने को मिला।
पार्टी के प्रमुख चेहरे सनाउल्लाह, जावेद लतीफ, सीनेटर जावेद अब्बासी, और पूर्व सीनेटर आसिफ सईद किरमानी ने सार्वजनिक तौर पर पार्टी के नेतृत्व की आलोचना कर चुके हैं। उनकी आलोचनाएं कैबिनेट गठन पर सवाल उठाने से लेकर पार्टी के तालमेल से मोहभंग और अपने वोट को इज्जत दो से भटकने तक की है।
बता दें कि नवाज शरीफ लंदन से चार साल बाद पिछले साल पाकिस्तान वापस आए, जिसके बाद उन्हें भ्रष्टाचार के मामलों में रिहा कर दिया गया था। इस साल वह चौथी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए पूरी तरह से तैयार थे, लेकिन उनकी पार्टी सरकार बनाने में नाकाम हो गई थी।