फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistans annoyed: says PM Modis all-party meeting with J&K leaders called drama

पाकिस्तान की खीज: जम्मू-कश्मीर के नेताओं के साथ पीएम मोदी की सर्वदलीय बैठक को 'नाटक’ बताया

Fri, 25 Jun 2021 11:14 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 25 Jun 2021 11:14 PM IST
सार

पाकिस्तान ने फिर भारत के अंदरूनी मामले में पैर फंसाने का काम किया है। जम्मू-कश्मीर को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में हुई सौहार्दपूर्ण वार्ता उसे पसंद नहीं आई। इसे लेकर दूसरे दिन उसने अपनी खीज निकाली। 
 

विज्ञापन
Pakistans annoyed: says PM Modis all-party meeting with J&K leaders called drama
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ बृहस्पतिवार को हुई बैठक को शुक्रवार को 'नाटक' और 'पीआर कवायद' बताया है। जबकि दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में राज्य के विभिन्न दलों के 14 नेता शरीक हुए थे। उन्होंने सौहार्दपूर्ण माहौल में चर्चा की।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत की थी और उनसे कहा था कि केंद्र की प्राथमिकता वहां जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करना है। 
विज्ञापन


पाक विदेश मंत्री कुरैशी ने जम्मू-कश्मीर पर नई दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के एक दिन बाद कहा, 'मेरे विचार से यह एक नाटक था और यह नाटक क्यों था? क्योंकि इसे अधिक से अधिक जनसंपर्क कवायद कहा जा सकता है, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष दर्जे पर अस्पष्ट बयान
कुरैशी ने कहा कि उस बैठक में कश्मीरी नेताओं ने 'एक स्वर से राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की।' उन्होंने कहा, 'नेताओं को उनकी मांग का कोई ठोस जवाब नहीं मिला और इसके बजाय कहा गया कि कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने के बारे में उचित समय पर फैसला किया जाएगा, जो एक अस्पष्ट बयान है।'


हुर्रियत को आमंत्रित नहीं किया गया
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि ऑल पार्टी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस नेतृत्व को बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। कुरैशी ने दावा किया कि भारत कश्मीर में जनसांख्यिकीय बदलाव का प्रयास कर रहा है जो पाकिस्तान के लिए चिंता का विषय है क्योंकि इसके दीर्घकालिक प्रभाव होंगे।


भारत के साथ कोई 'बैक डोर' चैनल नहीं
भारत के साथ परदे के पीछे की कूटनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि भारत के साथ ऐसा कोई संवाद नहीं चल रहा है, लेकिन उन्होंने पुष्टि की कि खुफिया स्तर पर संपर्क हुआ है। उन्होंने कहा, 'कोई ‘बैक-डोर चैनल’ नहीं है, लेकिन खुफिया स्तर पर क्षेत्रीय स्थिति को लेकर संपर्क है, लेकिन कोई ‘बैक-डोर चैनल’ नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed