{"_id":"60469d1f2103fa4b966da9e6","slug":"pakistani-security-forces-killed-five-terrorists-of-the-banned-balochistan-liberation-army","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पांच आतंकवादी किए ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पांच आतंकवादी किए ढेर
Tue, 09 Mar 2021 03:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कराची
एजेंसी, कराची
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
बलूचिस्तान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देश के अशांत क्षेत्र बलूचिस्तान प्रांत में प्रतिबंधित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के पांच आतंकवादियों को मार गिराया। क्वेटा में आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए एक अभियान के दौरान अलगाववादी संगठन के ये आतंकवादी मारे गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, वे क्वेटा में एक बड़े हमले की योजना बना रहे थे। उनके ठिकाने से विस्फोटक, डेटोनेटर और हथियार भी बरामद हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि ये पांचों आतंकवादी श्रमिकों और सुरक्षा बलों पर हुए हमलों में भी शामिल थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जब हमने इनके ठिकाने पर छापा मारा, तब इन्होंने आत्मसमर्पण करने की बजाय पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं। कुछ आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकलें। सीटीडी ने 10 किलोग्राम विस्फोट, तीन ‘डेटोनेटर’, दो विस्फोट छड़ें, दो ग्रेनेड, तीन कलाशनिकोव राइफल, 100 गोलियां, एक रिमोट संचालित यंत्र और 13 ‘बैटरी सेल’ बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन