कश्मीर पर सुरक्षा परिषद की बैठक से खुश हैं इमरान, कहा- 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ
- इमरान खुश हैं कि कम से कम यह मुद्दा उच्चजम फोरम तक पहुंचा
- एक के बाद ट्वीट कर जताई खुशी, लिखा— फैसले का स्वागत करता हूं
- बैठक में मुंह की खाने के बाावजूद इमरान की ऐसी बयानबाजी चर्चा में है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान कश्मीर के मुद्दे को गर्माने की कोशिश में विफल होने के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस बैठक को लेकर खुशी जताई है। क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान ने कहा है कि इस विवाद का हल निकालना वैश्विक संस्थान की ‘जिम्मेदारी’ है।
I welcome the UNSC meeting to discuss the serious situation in Occupied Jammu & Kashmir. It is for the first time in over 50 yrs that the world’s highest diplomatic forum has taken up this issue. There are 11 UNSC resolutions reiterating the Kashmiris right to self determination.
— Imran Khan (@ImranKhanPTI) August 17, 2019विज्ञापन
इमरान ने इस मुद्दे पर एक के बाद एक ट्वीट करते हुए लिखा कि पांच दशक में यह पहली बार था कि विश्व के उच्चतम राजनयिक फोरम ने कश्मीर के मुद्दे और वहां गंभीर हो रहे हालातों पर चर्चा की। उसने आगे लिखा, मैं यूएनएससी बैठक का स्वागत करता हूं। खान ने यह भी लिखा कि इस मुद्दे पर यूएनएससी के 11 प्रस्ताव थे और यह बैठक इन प्रस्तावों की तस्दीक करने के लिए ही थी। उसने आगे लिखा, यह वैश्विक संस्था
बैठक में मुंह की खाने के बाद भी इमरान खान का यह बयान न्यूयॉर्क में कश्मीर मुद्दे पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में अनौपचारिक चर्चा के एक दिन बाद आया है। पाकिस्तान इस चर्चा के आयोजन को अपनी बड़ी जीत के तौर पर प्रचारित कर रहा है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के 15 शक्तिशाली देशों की मौजूदगी वाली सुरक्षा परिषद की यह बैठक कश्मीर मुद्दे पर किसी निर्णय या कोई बयान जारी किए बिना ही खत्म हो गई थी।
साथ ही बैठक में मौजूद देशों ने बहुमत से कश्मीर को नई दिल्ली व इस्लामाबाद के बीच का द्विपक्षीय मुद्दा बताकर इसका अंतरराष्ट्रीयकरण करने की कोशिश में जुटे पाकिस्तान और उसके सर्वकालिक सहयोगी चीन को करारा झटका भी दिया।