फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani pilots served PIA for several years with fake degrees: FIA

Pakistan: 'दो पाकिस्तानी पायलटों ने फर्जी डिग्री के आधार पर वर्षों तक की PIA की नौकरी', एफआईए का खुलासा

Tue, 24 Dec 2024 06:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 24 Dec 2024 06:24 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के दो पूर्व पायलटों ने एफआईए की विशेष अदालत में माना कि उन्होंने फर्जी डिग्री के आधार पर पीआईए में सेवा दी थी। 

विज्ञापन
Pakistani pilots served PIA for several years with fake degrees: FIA
पीआईए (फाइल) - फोटो : एक्स/पीआईए

विस्तार

पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने मंगलवार को खुलासा किया कि दो पाकिस्तानी पायलटों ने फर्जी डिग्री के आधार पर पीआईए में वर्षों तक सेवा दी थी। एफआईए ने कहा कि कशान एजाज डोधी ने 1995 और मोहसिन अली ने 2006 में पीआईए में नौकरी शुरू की थी। लेकिन 2022 में एक ऑडिट में खुलासा हुआ था कि पीआईए के कई कर्मचारी फर्जी डिग्री के आधार पर नियुक्त किए गए हैं। जांच के दौरान एफआई ने दोनों पायलटों डोधी और अली की डिग्री को फर्जी पाया था। डोधी ने 2019 और अली ने 2014 में पीआईए से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि एफआईए ने डोधी, अली, एयर होस्टेस नाजिया नाहिद और डाटा ऑपरेटर आरिफ तरार के खिलाफ फर्जी डिग्री के आधार पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) में नौकरी पाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इन चारों ने एफआईए की विशेष अदालत में माना कि उन्होंने अपनी फर्जी डिग्री जमा की थी, ताकि पीआईए में नियुक्ति या पदोन्नति हासिल कर सकें। आरोपियों ने अपराध को अपने दर्ज बयानों में भी स्वीकार किया। 
विज्ञापन


एफआईए की विशेष अदालत के जज तनवीर अहमद शेख ने आदेश दिया कि 'कोर्ट के उठने तक' सभी आरोपियों को जेल भेजा जाए। अदालत आरोपियों पर विभिन्न प्रकार के जुर्माने लगाए। 2020 में पाकिस्तान के तत्कालीन विमानन मंत्री सरवर खान ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान पायलटों के लाइसेंस संदिग्ध हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएणएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शासनकाल में 2008 से 2018 के बीच 458 कर्मचारियों को फर्जी शैक्षिक डिग्रियों और संदिग्ध लाइसेंस के आधार पर नियुक्त किया गया था, जिनमें पायलट और इंजीनियर भी शामिल थे। इसके बाद कई अंतरराष्ट्रीय विमानन एजेंसियों ने मंत्री के इस बयान का संज्ञान  लिया और कई पाकिस्तानी मूल के पायलटों को अपनी उड़ानों से हटा दिया। यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) और ब्रिटेन के अधिकारियों ने  भी पीआईए को यूरोप में उड़ाने भरने से रोक दिया था। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed