फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani passport ranked forth worst globally for fourth consecutive year news in hindi

Worst Passport Ranking: पासपोर्ट के मामले में पाकिस्तान की स्थिति खराब, रैंकिंग में नीचे से चौथे स्थान पर

Thu, 25 Jul 2024 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज जेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज जेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 25 Jul 2024 10:52 AM IST
सार

अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट बताया गया है। इस पासपोर्ट के जरिए केवल 26 देशों में बिना वीजा के प्रवेश पा सकते हैं। सबसे मजबूत पासपोर्ट के मामले में सिंगापुर शीर्ष पर है। सिंगापुर के पासपोर्ट के जरिए 195 देशों में बिना वीजा प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन
Pakistani passport ranked forth worst globally for fourth consecutive year news in hindi
पासपोर्ट(सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

विश्व स्तर पर सबसे खराब पासपोर्ट के मामले में पाकिस्तान ने अपनी स्थिति बरकरार रखी है। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स के अनुसार, सबसे खराब पासपोर्ट के रूप में पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान ने अपनी यह स्थिति पिछले चार साल से बरकरार रखी है। मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान का पासपोर्ट यमन के साथ 100वें स्थान पर है। पाकिस्तान के पासपोर्ट के जरिए केवल 33 देशों में बिना वीजा के प्रवेश लिया जा सकता है।। सबसे खराब पासपोर्ट के मामले में पाकिस्तान केवल ईरान (01), सीरिया (102) और अफगानिस्तान (103) से आगे है। 
विज्ञापन


अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर
रैंकिंग को लेकर एक विज्ञप्ति में कहा गया, अफगानिस्तान के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे कमजोर पासपोर्ट बताया गया है। इस पासपोर्ट के जरिए केवल 26 देशों में बिना वीजा के प्रवेश पा सकते हैं। पिछले 19 वर्षों में यह इतिहास का सबसे कम स्कोर है। सबसे मजबूत पासपोर्ट के मामले में सिंगापुर शीर्ष पर है। सिंगापुर के पासपोर्ट के जरिए 195 देशों में बिना वीजा प्रवेश ले सकते हैं। दूसरे स्थान पर जर्मनी, इटली, जपान, फ्रांस, और स्पेन है। इनके पासपोर्ट के जरिए 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं। 
विज्ञापन


तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, आयरलैंड, लक्समबर्ग, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन है, जिनके पासपोर्ट के जरिए 191 देशों में यात्रा कर सकते हैं। चौथे स्थान पर बेल्जियम, डेनमार्क, न्यूजीलैंड, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड है। इनके पासपोर्ट के जरिए 190 देशों में घूम सकते हैं। सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में अमेरिका आठवें स्थान है। शीर्ष-10 में पहली बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पहली बार जगह बनाई है। यूएई के पासपोर्ट के जरिए 185 देशों में बिना वीजा के घूम सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की लिस्ट में भारत एक पायदान फिसल गया है। हेनले पासपोर्स इंडेक्स 2024 में भारत इस बार 82वें नंबर पर है और भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में बिना वीजा के प्रवेश पा सकते हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति में हेनले एंड पार्टनर्स के सीईओ जुएर्ग ने कहा कि यूएई की यह उल्लेखनीय वृद्धि वहां की सरकार की ठोस प्रयासों का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed