{"_id":"644c133ed44fa553ba01a444","slug":"pakistani-opposition-and-government-meeting-failed-no-solution-found-for-general-elections-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तानी विपक्ष और सरकार की बैठक रही विफल, आम चुनावों को लेकर नहीं निकला हल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तानी विपक्ष और सरकार की बैठक रही विफल, आम चुनावों को लेकर नहीं निकला हल
Sat, 29 Apr 2023 12:11 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:11 AM IST
सार
दूसरे दौर की वार्ता में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरफ से विशेष रूप से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में जल्दी चुनाव कराने की मांग की गई थी।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में आम चुनावों को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी और पीएमएल-एन के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन ने शुक्रवार को एक बैठक की थी, रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में भी आम चुनावों को लेकर कोई सहमति नहीं बनी है। वहीं दोनों पक्ष फिर से मंगलवार को मिलेंगे।
विज्ञापन
दूसरे दौर की वार्ता में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की तरफ से विशेष रूप से पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में जल्दी चुनाव कराने की मांग की गई थी। जहां जनवरी में विधानसभाएं भंग कर दी गई थीं और सरकार का कहना है कि देश भर में अक्तूबर में एक ही दिन चुनाव होने चाहिए।
विज्ञापन
सरकारी पक्ष से पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के इशाक डार, ख्वाजा साद रफीक, आजम नजीर तरार और सरदार अयाज सादिक शामिल थे। वे पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के युसूफ रजा गिलानी और सैयद नवीद कमर के साथ-साथ गठबंधन सरकार में अन्य दलों के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन
वहीं पीटीआई जो कि पाकिस्तान का मुख्य विपक्षी दल है उसकी तरफ से उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष फवाद चौधरी और सीनेटर अली जफर मीटिंग में शामिल हुए। वहीं वार्ता संसद भवन में हुई थी। पहला दौर गुरुवार को आयोजित किया गया था जो दो घंटे तक चला और प्रतिद्वंद्वियों ने अपने पार्टी प्रमुखों से परामर्श करने के बाद फिर से मिलने का फैसला किया।
दूसरे दौर के अंत में, इशाक डार ने कहा कि प्रत्येक पक्ष ने दो प्रस्ताव रखे थे, जिन्हें संबंधित नेतृत्व को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कुछ प्रगति हुई है, उन्होंने कहा कि वार्ता का अंतिम दौर मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे फिर से शुरू होगा। चुनाव के मुद्दे ने पाकिस्तान की राजनीति को हिला कर रख दिया है क्योंकि अपदस्थ प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव हारने पर मध्यावधि चुनाव की मांग की थी।
इमरान खान ने दो प्रांतों में अपनी पार्टी की सरकारों का उपयोग करके जनवरी में पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा में विधानसभाओं को भंग कर दिया। वह कानून के अनुसार दबाव बनाना चाहते थे, विधानसभा भंग होने के 90 दिनों के भीतर चुनाव होने चाहिए।