{"_id":"63b409f93f9ecf609d5e847f","slug":"pakistani-man-sardar-haji-jan-mohammad-has-60-children-in-three-marriages","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तान के एक परिवार में 60वें बच्चे ने लिया जन्म, पढ़ें हाजी जान के घर की दिलचस्प कहानी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तान के एक परिवार में 60वें बच्चे ने लिया जन्म, पढ़ें हाजी जान के घर की दिलचस्प कहानी
Tue, 03 Jan 2023 04:27 PM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 03 Jan 2023 04:27 PM IST
सार
एक इंटरव्यू में जान मोहम्मद ने कहा, 'यह अल्लाह की रहमत है।' वह अपने 60वें बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रखा है।
विज्ञापन
Sardar Haji Jan Mohammad,
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक परिवार में 60वें बच्चे ने जन्म लिया। क्वेटा के रहने वाले जान मोहम्मद घर के एकमात्र मुखिया हैं और पेशे से डॉक्टर हैं और उसी इलाके में उनका क्लिनिक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान मोहम्मद ने पहली बार 1999 में शादी की थी। पहली पत्नी से पैदा हुई बेटी की उम्र 22 साल है। जिनका नाम शगुफ्ता नसरीन है।
विज्ञापन
मोहम्मद ने अब तक तीन शादियां की हैं चौथी की जल्द तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सरदार हाजी जान मोहम्मद के घर रविवार (1 जनवरी) को उनके यहां 60वें बच्चे का जन्म हुआ। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में जान मोहम्मद ने कहा, 'यह अल्लाह की रहमत है।' वह अपने 60वें बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रखा है। जान मोहम्मद ने अब तक तीन शादियां की हैं।
विज्ञापन
बच्चे अल्लाह का उपहार
रिपोर्ट में कहा गया है कि जान मोहम्मद 100 बच्चों का पिता बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह बहुत जल्द चौथी बार शादी करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सभी दोस्तों से कहा है कि मेरी चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढो। जीवन कटता जा रहा है, इसलिए शीघ्र ही चौथी शादी के लिए प्रार्थना करें। जान मोहम्मद ने कहा कि वह और उनकी पत्नी अपने घर में लड़के से ज्यादा लड़की चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कई बेटियां विवाह योग्य उम्र तक पहुंच चुकी हैं। लेकिन अब वह उन्हें और पढ़ाना चाहते हैं।
विज्ञापन
क्लिनिक से चलता है घर
जान मोहम्मद के पास कोई पुश्तैनी संपत्ति या कोई बड़ा कारोबार नहीं है। उसका सारा खर्च क्लिनिक से चलता है। उन्होंने कहा, पहले बच्चों के खर्च को लेकर कोई दिक्कत नहीं होती थी। लेकिन जब से देश में महंगाई बढ़ी है। तब से हम आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। अब थोड़ा घर चलाना मुश्किल हो रहा हैं। बता दें कि पाकिस्तान अब तक के सबसे बुरे आर्थिक दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार शून्य होने की कगार पर है।
रिपोर्ट में बताया गया है कि सरदार जान मोहम्मद को घूमने का शौक है और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे पूरे पाकिस्तान की सैर करें। जब उनका परिवार छोटा था तो उसे कार में ले जाता था, लेकिन अब उसे कार में ले जाना संभव नहीं है। जान मोहम्मद ने पाकिस्तान सरकार से बच्चों को ले जाने के लिए बस की मांग की है ताकि वो अपने बच्चों को सैर करा सकें।