फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani man cheated crores in the name of cancer testing machine

America: कैंसर जांच मशीन के नाम पर पाकिस्तानी ने ठगे करोड़ों, अब पूर्व प्रेमिका संग हो सकती है 20 साल जेल

Sat, 09 Jul 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयार्क।
एजेंसी, न्यूयार्क। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 09 Jul 2022 05:42 AM IST
सार

जूरी ने होम्स के व्यापारिक साझीदार बलवानी को भी रोगियों और निवेशकों से करोड़ों डॉलर ठगने का दोषी माना है। बलवानी ने रक्त कैंसर की जांच करने वाली मशीन बनाने का दावा कर मरीजों के साथ धोखा किया।

विज्ञापन
Pakistani man cheated crores in the name of cancer testing machine
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मेडिकल जांच उपकरण निर्माता थेरानॉस के सीईओ रमेश बलवानी को फर्जी कैंसर जांच मशीन से करोड़ों डॉलर कमाने के मामले में दोषी ठहराया गया है। पाकिस्तान में जन्मे बलवानी और उसकी पूर्व प्रेमिका को करीब 12 मामलों में दोषी करार दिया गया है।

विज्ञापन


लोक अभियोजक स्टेफनी हाइंड्स और एफबीआई के स्पेशल एजेंट शॉन रैगन के मुताबिक, सिलिकॉन वैली के इस  चर्चित मामले में संघीय जूरी ने छह माह पहले रमेश की पूर्व प्रेमिका एलिजाबेथ होम्स को दोषी ठहराया था। अब जूरी ने होम्स के व्यापारिक साझीदार बलवानी को भी रोगियों और निवेशकों से करोड़ों डॉलर ठगने का दोषी माना है। बलवानी ने रक्त कैंसर की जांच करने वाली मशीन बनाने का दावा कर मरीजों के साथ धोखा किया।
विज्ञापन


इस मामले में अगली सुनवाई 15 नवंबर को है। ऐसे दोषियों को अधिकतम 20 साल कैद और 2.50 लाख अमेरिकी डॉलर यानी करीब दो करोड़ रुपये तक जुर्माना हो सकता है। थेरानॉस कंपनी का यह मामला कई साल से सुर्खियों में है। सिलिकॉन वैली में 19 वर्षीय एलिजाबेथ होम्स ने कुछ लोगों के साथ यह कंपनी शुरू की। कैंसर जांच के लिए कंपनी ने अत्याधुनिक मशीन बनाने का दावा कर निवेशकों व मरीजों से करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी की। इस मामले पर एक किताब भी लिखी जा चुकी है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी चर्चित रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed