{"_id":"62cd2704428bb25cff51fc58","slug":"pakistani-journalist-slapped-boy-during-live-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से फिर आया वीडियो: इस बार चांद नवाब नहीं, मैडम रिपोर्टर ने LIVE के दौरान जड़ दिया लड़के को थप्पड़ ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान से फिर आया वीडियो: इस बार चांद नवाब नहीं, मैडम रिपोर्टर ने LIVE के दौरान जड़ दिया लड़के को थप्पड़
Tue, 12 Jul 2022 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:17 PM IST
सार
पाकिस्तान की एक मैडम रिपोर्टर(महिला रिपोर्टर) का वीडियो सामने आया है। उन्होंने लाइव के दौरान एक लड़के को थप्पड़ ही जड़ दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पाकिसतानी महिला पत्रकार ने लड़के को जड़ा थप्पड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी मीडिया के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लाइव के दौरान गाली-गलौज हो जाती है तो कभी जूतम पैजार। यहां के रिपोर्टर चांद नवाब के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की एक मैडम रिपोर्टर(महिला रिपोर्टर) का वीडियो सामने आया है। उन्होंने लाइव के दौरान एक लड़के को थप्पड़ ही जड़ दिया। महिला रिपोर्टर का लड़के को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसे शेयर भी किया है।
विज्ञापन
पीटूसी खत्म होते ही जड़ा थप्पड़
वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर किसी शहर में रिपोर्टिंग के दौरान लाइव करती हुई दिखती हैं। उनके आसपास काफी भीड़ है। वह अपना पीस टू कैमरा शुरू करती हैं। तभी उनके दाईं और बाईं तरफ दो लड़के खड़े दिखाई देते हैं। वे आपस में कुछ बात कर रहे हैं और कैमरे के सामने आ रहे हैं। तभी पीटूसी खत्म करते ही महिला रिपोर्टर उसके थप्पड़ जड़ देती है।
विज्ञापन
????????? pic.twitter.com/Vlojdq3bYO
— مومنہ (@ItxMeKarma) July 11, 2022
विज्ञापन
यूजर्स ने जमकर लिए मजे
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई रिपोर्टस से ही पूछ रहा है कि उसे थप्पड़ क्यों मारा तो कोई कह रहा है कि जरूर लड़के ने कुछ गलत कहा होगा। एक यूजर लिखता है, महिला रिपोर्टर ने उसे बार-बार मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो थप्पड़ मार दिया।