फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani journalist slapped boy during live, video viral

पाकिस्तान से फिर आया वीडियो: इस बार चांद नवाब नहीं, मैडम रिपोर्टर ने LIVE के दौरान जड़ दिया लड़के को थप्पड़ 

Tue, 12 Jul 2022 01:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Jul 2022 01:17 PM IST
सार

पाकिस्तान की एक मैडम रिपोर्टर(महिला रिपोर्टर) का वीडियो सामने आया है। उन्होंने लाइव के दौरान एक लड़के को थप्पड़ ही जड़ दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
Pakistani journalist slapped boy during live, video viral
पाकिसतानी महिला पत्रकार ने लड़के को जड़ा थप्पड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तानी मीडिया के कई मजेदार वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लाइव के दौरान गाली-गलौज हो जाती है तो कभी जूतम पैजार। यहां के रिपोर्टर चांद नवाब के वीडियो तो खूब वायरल होते हैं, लेकिन इस बार पाकिस्तान की एक मैडम रिपोर्टर(महिला रिपोर्टर) का वीडियो सामने आया है। उन्होंने लाइव के दौरान एक लड़के को थप्पड़ ही जड़ दिया। महिला रिपोर्टर का लड़के को थप्पड़ मारे जाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इसे शेयर भी किया है। 

विज्ञापन


पीटूसी खत्म होते ही जड़ा थप्पड़ 
वीडियो में एक पाकिस्तानी महिला रिपोर्टर किसी शहर में रिपोर्टिंग के दौरान लाइव करती हुई दिखती हैं। उनके आसपास काफी भीड़ है। वह अपना पीस टू कैमरा शुरू करती हैं। तभी उनके दाईं और बाईं तरफ दो लड़के खड़े दिखाई देते हैं। वे आपस में कुछ बात कर रहे हैं और कैमरे के सामने आ रहे हैं। तभी पीटूसी खत्म करते ही महिला रिपोर्टर उसके थप्पड़ जड़ देती है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने जमकर लिए मजे 
इस वीडियो के वायरल होने के बाद यूजर्स मजे लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कोई रिपोर्टस से ही पूछ रहा है कि उसे थप्पड़ क्यों मारा तो कोई कह रहा है कि जरूर लड़के ने कुछ गलत कहा होगा। एक यूजर लिखता है, महिला रिपोर्टर ने उसे बार-बार मना किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो थप्पड़ मार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed