{"_id":"5c80232fbdec221456010bff","slug":"pakistani-high-commissioner-will-send-sohail-back-to-india-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल को वापस भारत भेजेंगे: कुरैशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल को वापस भारत भेजेंगे: कुरैशी
Thu, 07 Mar 2019 01:14 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Thu, 07 Mar 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रेसवार्ता को संबोधित करते पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : डॉन न्यूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान अपने उच्चायुक्त सोहेल महमूद को वापस भारत भेज रहा है और नई दिल्ली के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत को तैयार है। कुरैशी ने कहा कि दोनों देशों के संबंधों में अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों के कूटनीतिक कोशिशों की वजह से तनाव में कमी आई है।
कुरैशी ने कहा, ‘यह अपने विवादों को खत्म करने और शांति की दिशा में आगे बढ़ने का समय है। पाकिस्तान भारत के साथ उन सभी मुद्दों को सुलझाना चाहता है जो दोनों देशों के बीच शांति में बाधक हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होता दिख रहा है और यह एक सकारात्मक घटनाक्रम है।
पाकिस्तान ने कूटनीतिक प्रयास और बढ़ा दिए हैं और हमने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त को वापस भेजने का फैसला किया है।’ पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत से अपने उच्चायुक्त को वापस बुला लिया था। पाकिस्तान ने यह कदम भारत द्वारा अपने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को इस्लामाबाद से बुलाए जाने के बाद उठाया था।