Pakistan: इमरान की पार्टी के MP समेत 11 समर्थकों को 27 साल की सजा, 9 मई को हुए दंगों के लिए अदालत ने पाया दोषी
पाकिस्तान की आतंकवाद निरोधी अदालत के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सिप्रा ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसद समेत 11 समर्थकों को 27 साल जेल की सजा सुनाई है। ये सजा 9 मई 2023 को इस्लामाबाद में हुए हिंसक प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दी गई है। इस दिन पीटीआई समर्थकों ने खान की गिरफ्तारी के विरोध में हिंसक प्रदर्शन कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की एक अदालत ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 11 समर्थकों को 27 साल की सजा सुनाई है। अदालत ने सभी पर 327,000 पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है। ये सजा 9 मई 2023 को राजधानी इस्लामाबाद में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दी गई है।
पीटीआई कार्यकर्ताओं ने जेल में बंद 72 वर्षीय पार्टी संस्थापक इमरान की गिरफ्तारी का 9 मई को विरोध किया था। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता हिंसक प्रदर्शन पर उतारू हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने रक्षा प्रतिष्ठानों पर भी हमला किया था। इसके बाद, पुलिस ने उनके खिलाफ मोटरसाइकिल जलाने और पुलिस कर्मियों पर हमला करने सहित अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया था।
ये भी पढ़ें: Nepal: काठमांडू में धरना-प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध; राजतंत्र समर्थकों के विरोध के चलते उठाया गया कदम
अदालत ने रमना पुलिस स्टेशन पर हमला करने का पाया दोषी
आतंकवाद निरोधी अदालत के न्यायाधीश ताहिर अब्बास सिप्रा ने आरोपियों को इस्लामाबाद के रमना पुलिस स्टेशन पर हमला करने का दोषी पाया। सजा सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि आप पर इस्लामाबाद के रमना पुलिस स्टेशन पर हमला करने का आरोप है। अगर आप अपने ही पुलिस स्टेशनों पर हमला करेंगे, तो देश में रहने लायक जगह नहीं बचेगी।
दोषी ठहराए गए लोगों में अब्दुल लतीफ भी शामिल
दोषी ठहराए गए लोगों में नेशनल असेंबली के सदस्य अब्दुल लतीफ भी शामिल हैं, जो खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल क्षेत्र से चुने गए थे। दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया। अन्य आरोपियों में जरियाब खान, मुहम्मद अकरम, मीरा खान, समीओल रॉबर्ट, वजीरजादा, अब्दुल बासित, शान अली, शाह जैब, मुहम्मद यूसुफ और सोहेल खान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Pakistan: पानी की कमी से जूझ रहा है पाकिस्तान! पीएम शहबाज को फिर याद आई सिंधु जल संधि, दुनियाभर में लगा रहे गुहार
सैन्य अदालतें भी हिंसा में शामिल 85 लोगों को सुना चुकीं सजा
इससे पहले, दिसंबर 2024 में सैन्य अदालतों ने 9 मई, 2023 को दंगों के दौरान सैन्य प्रतिष्ठानों पर हिंसक हमलों में शामिल होने के लिए 85 लोगों को दो से 10 साल तक की जेल की सजा सुनाई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.