फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Nepal bans protests around Narayanhiti Palace area amid protests by pro-monarchy groups

Nepal: काठमांडू में धरना-प्रदर्शन, रैली पर प्रतिबंध; राजतंत्र समर्थकों के विरोध के चलते उठाया गया कदम

Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 30 May 2025 11:11 PM IST
सार

काठमांडू में 31 मई से 8 जुलाई तक धरना-प्रदर्शन जैसी गतिविधि को प्रतिबंधित किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में केशरमहल चौक से नारायणहिती पैलेस संग्रहालय के दक्षिणी गेट तक और जय नेपाल मोड से महेंद्र प्रतिमा तक का इलाका शामिल है। 

विज्ञापन
Nepal bans protests around Narayanhiti Palace area amid protests by pro-monarchy groups
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : वीडियो ग्रैब/@AHindinews

विस्तार

नेपाल प्रशासन ने शुक्रवार को राजतंत्र समर्थकों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए काठमांडो स्थित नारायणहिती पैलेस संग्रहालय के आसपास प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए। निर्दिष्ट क्षेत्र में पांच से अधिक लोगों की सभा, धरना, प्रदर्शन, रैली और अन्य विरोध संबंधी गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। काठमांडो जिला प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए संग्रहालय के आसपास के क्षेत्र को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। यह निर्णय राजधानी में हाल के राजतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के बाद लिया गया है। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी सहित राजतंत्र समर्थक समूहों ने बृहस्पतिवार से नेपाल में राजतंत्र की पुनर्स्थापना और हिंदू राष्ट्र की स्थापना के उद्देश्य से विरोध कार्यक्रम शुरू किए हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन के प्रमुख ऋषिराम तिवारी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यह प्रतिबंध 31 मई से 8 जुलाई तक लागू रहेगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में केशरमहल चौक से नारायणहिती पैलेस संग्रहालय के दक्षिणी गेट तक और जय नेपाल मोड से महेंद्र प्रतिमा तक का इलाका शामिल है। राजतंत्र समर्थक समूहों ने शनिवार को संग्रहालय क्षेत्र के नजदीक प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नेपाली राजनीतिक दलों ने संसद की घोषणा के माध्यम से 2008 में 240 साल पुरानी राजशाही को समाप्त कर दिया था और तत्कालीन हिंदू राज्य को एक धर्मनिरपेक्ष, संघीय, लोकतांत्रिक गणराज्य में बदल दिया। हाल के महीनों में काठमांडू और देश के कुछ अन्य हिस्सों में राजशाही समर्थकों ने कई विरोध प्रदर्शन किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed