ह्यूस्टन में इकट्ठा होंगे बलूच, सिंधी व पश्तो, पाक से आजादी को पीएम मोदी से मांगेंगे मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान से लंबे समय से आजादी की मांग कर रहे बलूच, सिंधी और पश्तो समुदाय के लोग अमेरिकी दौरे पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की कोशिश में हैं। वे चाहते हैं कि पाकिस्तान से आजादी दिलाने में मोदी-ट्रंप उनकी मदद करें।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात दिन के अमेरिकी दौर पर हैं। रविवार को वह ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में ट्रंप भी शामिल होंगे। हाउडी मोदी कार्यक्रम के दौरान इसी स्टेडियम के सामने पाकिस्तान के सिंधी, बलूच और पश्तो समूह के प्रतिनिधि यहां एकत्र होंगे। ये लोग ह्यूस्टन पहुंचे हुए हैं और हाउडी मोदी कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं, ताकि मोदी और ट्रंप से किसी तरह मिलकर वह मदद मांग सकें।
सोमवार को पाक पीएम से मिलने वाले हैं ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में रविवार को हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होने के बाद सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद वह मंगलवार को न्यूयॉर्क में पीएम मोदी से दोबारा मुलाकात करेंगे।
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर न्यूयॉर्क में ट्रंप और इमरान की मुलाकात होगी। पाकिस्तानी पीएम से ट्रंप की मुलाकात से पहले सिंधी, बलूच और पश्तो समुदाय का प्रदर्शन मायने रखता है। इन समुदायों को ट्रंप और पीएम मोदी से काफी उम्मीदें बंधी हुई है।