फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani airline blunder sends passenger to Saudi Arabia instead of Karachi News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान में एयरलाइन की लापरवाही, कराची की जगह यात्री को भेज दिया जेद्दा; घंटो तक हुई पूछताछ

Mon, 14 Jul 2025 04:30 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 04:30 PM IST
सार

पाकिस्तान में एयर सियाल एयरलाइन की एक गलती से अपने बीमार बेटे से मिलने जा रहा पिता कराची की जगह सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया। लाहौर से उड़ान भर रहे इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मलिक शाहजैन ने पहले से कराची की टिकट ली थी, लेकिन एयरलाइन स्टाफ ने बिना जांच के उन्हें अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में बैठा दिया।

विज्ञापन
Pakistani airline blunder sends passenger to Saudi Arabia instead of Karachi News In Hindi
विमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एयरलाइन की गलती के चलते एक यात्री कराची के जगह सऊदी अरब के जेद्दा पहुंच गया। यह हैरान करने वाला मामला सात जुलाई को सामने आया और इसमें लापरवाही का आरोप एयर सियाल नामक निजी एयरलाइन पर लगा है। मामला मलिक शाहजैन नाम के एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर से जुड़ा है, जो ऑफिस के काम से लाहौर गए थे और अचानक अपने बीमार बेटे की खबर सुनकर उसी रात कराची लौटने वाले थे। शाहजैन ने पहले से कराची की टिकट बुक कर रखी थी और समय पर एयरपोर्ट भी पहुंच गए थे।

विज्ञापन

शाहजैन ने एयरलाइन पर लगाया गंभीर आरोप
शाहजैन का आरोप है कि एयर सियाल के स्टाफ ने बिना पूरी जांच किए उन्हें गलत गेट से अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बैठा दिया, जो जेद्दा जा रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने बोर्डिंग पास दिखाया, मुझे लाउंज और फिर फ्लाइट गेट की ओर भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि टरमैक पर दो विमान खड़े थे एक कराची जा रहा था और दूसरा जेद्दा। एयरलाइन स्टाफ ने बिना जांच के मुझे जेद्दा वाली फ्लाइट में बैठा दिया। शाहज़ैन ने बताया कि उन्हें तब शक हुआ जब उड़ान के दो घंटे बाद भी विमान ने लैंड नहीं किया। आखिरकार, वह जेद्दा पहुंचे, लेकिन उनका सामान कराची पहुंच चुका था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Pakistan: पाकिस्तान में आदिवासी नेता और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या; तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


जेद्दा एयरपोर्ट पर घंटों पूछताछ
जेद्दा पहुंचने के बाद शाहजैन से वहां के इमिग्रेशन अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की। बाद में अधिकारियों ने समझा कि गलती उनकी नहीं थी और एयरलाइन को उन्हें अगली फ्लाइट से वापस भेजने का निर्देश दिया। हालांकि मुश्किल यहीं खत्म नहीं हुई। एयर सियाल ने उन्हें सीधे कराची भेजने के बजाय वापस लाहौर भेज दिया और कहा कि कराची तक की टिकट उन्हें खुद लेनी होगी। शाहजैन ने बताया कि मुझे अपने बीमार बेटे के पास लौटना था, लेकिन मुझे 15 घंटे की थकान और पूछताछ का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें:- Syria: अपहरण, लूट और फिर छिड़ी दो गुटों में जंग..., सीरिया में एक छोटे से टकराव ने ली 30 की जान; सेना तैनात

अब तक ना माफी मिली ना सफाई- शाहजैन
शाहजैन का कहना है कि एयरलाइन स्टाफ ने मौके पर अपनी गलती स्वीकार की थी, लेकिन अब तक न तो कोई आधिकारिक माफी मिली है और न ही कोई लिखित स्पष्टीकरण। वहीं इस मामले पर नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएस) के एक अधिकारी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि गलती से गलत फ्लाइट में चढ़ने की घटनाएं हो जाती हैं, लेकिन किसी घरेलू यात्री का अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट में पहुंच जाना पहली बार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed