फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Tribal elder and his driver shot dead in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province News In Hindi

Pakistan: पाकिस्तान में आदिवासी नेता और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या; तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत

Mon, 14 Jul 2025 03:39 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 14 Jul 2025 03:39 PM IST
सार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अज्ञात हमलावरों ने आदिवासी नेता मलिक मोहम्मद रहमान दावर और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। रहमान पहले भी दो बार हमलों का शिकार हो चुके थे। वहीं दूसरी ओर खैबर पख्तूनख्वा में ही तालाब में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इसमें दो सगे भाई भी शामिल थे। 

विज्ञापन
Tribal elder and his driver shot dead in Pakistan's Khyber Pakhtunkhwa province News In Hindi
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग आदिवासी नेता और उनके ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इसे लक्षित हत्या (टारगेट किलिंग) का मामला मान रही है। मारे गए बुज़ुर्ग की पहचान मलिक मोहम्मद रहमान दावर के रूप में हुई है। वह पहले भी दो बार हमलों में बाल-बाल बच चुके थे और उन हमलों में घायल हुए थे।

विज्ञापन

यह ताजा हमला उत्तर वजीरिस्तान जिले के तपी इलाके में मीरानशाह-बन्नू रोड पर हुआ। पुलिस के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मलिक रहमान और उनके ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर वारदात के बाद फरार हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Syria: अपहरण, लूट और फिर छिड़ी दो गुटों में जंग..., सीरिया में एक छोटे से टकराव ने ली 30 की जान; सेना तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

गहराई से हो रही मामले की जांच
जिले के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड की गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने दोषियों को जल्द पकड़ने और सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही मामले में बताया जा रहा है कि मलिक रहमान जैसे जनजातीय बुज़ुर्ग जो सरकार और सुरक्षा बलों का आतंकियों के खिलाफ समर्थन करते हैं, उन्हें अक्सर निशाना बनाया जाता है। खासकर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर बसे जनजातीय इलाकों में ऐसे बुज़ुर्गों को आतंकियों से लगातार खतरा बना रहता है। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।



पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में तालाब में डूबने से चार बच्चों की मौत
दूसरी ओर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में ही सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में नहाते समय चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा लक्की मरवत जिले के दौलत खैल इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक, सभी बच्चे 9 से 12 साल की उम्र के थे। डूबने वालों में दो सगे भाई भी शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- UAE: शारजाह में अनुष्ठान के दौरान घर में लगी आग, भारतीय मूल की महिला की मौत

स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, तब तक सभी बच्चों की जान जा चुकी थी। बाद में रेस्क्यू टीमों ने चारों बच्चों के शव तालाब से बाहर निकाले। इस हादसे पर खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंडी और मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed