फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Youtuber who went to make Tik Tok videos in Pakistan molested by Youth Lahore Police files case against 400 people news and updates

पाकिस्तान: टिकटॉक वीडियो बनाने गई लड़की से सरेआम छेड़छाड़, युवकों ने हवा में उछाला, कपड़े फाड़े; 400 लोगों पर केस दर्ज

Wed, 18 Aug 2021 06:04 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्रा Updated Wed, 18 Aug 2021 06:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें हैं कि लड़की पाकिस्तानी और भारतीय दोनों झंडे लेकर गई थी और दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा एक टिकटॉक वीडियो बनाना चाहती थी। भीड़ में से किसी ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद यह घटना हुई।

विज्ञापन
Pakistan Youtuber who went to make Tik Tok videos in Pakistan molested by Youth Lahore Police files case against 400 people news and updates
लाहौर पुलिस के मुताबिक, वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने खुद लड़की से प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा था। - फोटो : PTI (प्रतीकात्मक)

विस्तार

पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक मीनार-ए-पाकिस्तान पर एक यूट्यूबर लड़की को परेशान करने और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लाहौर पुलिस ने 400 लोगों पर केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ये कार्रवाई की। वीडियो में प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से कार्रवाई करने की मांग की गई थी। 
विज्ञापन


घटना 14 अगस्त को हुई थी जब सैकड़ों युवा मीनार-ए-जश्न पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर आजादी का जश्न मना रहे थे। वीडियो में सैकड़ों युवक एक लड़की को हवा में उछालते, घसीटते, उसके कपड़े फाड़ते और छेड़खानी करते देखे जा सकते हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “मंगलवार को वीडियो वायरल होने बाद पुलिस ने खुद लड़की से प्राथमिकी दर्ज कराने को कहा था।” उन्होंने बताया कि लड़की दहशत में थी और आपबीती सुनाते हुए रोने लगी। 
विज्ञापन


लड़की ने एफआईआर में कहा कि वह और उसके यूट्यूब चैनल के छह अन्य सदस्य स्वतंत्रता दिवस का वीडियो बनाने के लिए आजादी चौक गए थे। उसने कहा, “जब हम वीडियो शूट कर रहे थे, तभी बड़ी संख्या में युवक आए और उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद और लोग आए। मुझे परेशान करता देख मीनार-ए-जश्न पाकिस्तान के सुरक्षा कर्मी ने सेंट्रल गेट खोल दिया और मैं पार्क के अंदर आ गई तथा मेरे पीछे संदिग्ध भी आ गए। उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए और अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने मुझे उछाला और खींचा। उन्होंने मेरी टीम के सदस्यों को भी पीटा और अपशब्द कहे।” 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने कहा कि घटना के दौरान उसका फोन, सोने की अंगूठी और 1,50,000 पाकिस्तानी रुपये भी छीन लिए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वीडियो फुटेज की सहायता से संदिग्धों को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें भी हैं कि लड़की पाकिस्तानी और भारतीय दोनों झंडे लेकर गई थी और दोनों देशों के स्वतंत्रता दिवस से जुड़ा एक टिकटॉक वीडियो बनाना चाहती थी। भीड़ में से किसी ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद यह घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रही खबरों की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed