फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Woman Teen Daughter Bricked Into Wall Over Property Dispute news in hindi

Pakistan: संपत्ति विवाद में महिला और बेटी को कमरे में बंद किया, फिर दीवार बनाकर बाहर आने का रास्ता किया सील

Mon, 01 Jul 2024 08:39 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंध Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 01 Jul 2024 08:39 AM IST
सार

महिला ने सुहैल पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने बताया कि आरोपी के उसके घर से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है।

विज्ञापन
Pakistan Woman Teen Daughter Bricked Into Wall Over Property Dispute news in hindi
पाकिस्तान पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान में सिंध प्रांत के हैदराबाद में एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। संपत्ति विवाद मामले में एक महिला और उसकी बेटी को उसके परिजनों ने पहले एक कमरे में कैद कर लिया और फिर उस कमरे के बाहर दीवार बनाकर उसे पूरी तरह से सील कर दिया। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को बचा लिया। 
विज्ञापन


कमरे के बाद दीवार बनाकर महिला को किया कैद
यह घटना लतीफाबाद नंबर-5 इलाके की है, जहां पुलिस और कुछ पड़ोसियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दीवार को तोड़कर पीड़ितों को बचाया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके जीजा अपने बेटों के साथ मिलकर उसे एक कमरे में बंद कर दिया था। बाद में उन लोगों ने कमरे को बाहर से एक दीवार बनाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया। आरोपी की पहचान सुहैल के तौर पर की गई है। 
विज्ञापन


महिला ने सुहैल पर लगातार उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उसने बताया कि आरोपी के उसके घर से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी है। कानून प्रवर्तन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन भी दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. फारुख लिंजर ने जनता को आश्वासन दिया कि ऐसे जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों कोजवाबदेह ठहराने के लिए कानूनी कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर में संपत्ति विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पेशावर के चमकानी इलाके में संपत्ति विवाद के कारण दो गुटों के बीच गोलीबारी हो गई, जिसमें कम से कम पांच लोग मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा तब भड़की जब दोनों गुटों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर दर्ज किया। पाकिस्तान में व्यक्तिगत दुश्मनी और संपत्ति विवाद की ऐसी घटनाएं पहले भी घट चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed