फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will provide Consular Access to Kulbhushan Jadhav on September 2

कुलभूषण जाधव मामला : पाकिस्तान आज उपलब्ध कराएगा राजनयिक पहुंच

Mon, 02 Sep 2019 01:32 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 02 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pakistan will provide Consular Access to Kulbhushan Jadhav on September 2
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के मुद्दे पर विवाद थम गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बताया कि जाधव को आज यानी सोमवार को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि राजनयिक संबंधों पर वियना संधि, अंतरराष्ट्रीय अदालय (आईसीजे) के निर्णय और पाकिस्तान के कानूनों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि, इससे पहले एक अगस्त को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा था कि फांसी की सजा पाए सेवानिवृत्त भारतीय नौसेना अधिकारी को अगले दिन राजनयिक पहुंच दी जाएगी। दो अगस्त को हुई बैठक में जाधव को राजनयिक पहुंच की शर्तों पर भारत और पाकिस्तान के बीच मतभेद दूर नहीं हो पाए थे। भारत ने पाक से कहा था कि राजनयिक पहुंच बेरोकटोक और आईसीजे के आदेश के अनुरूप दी जानी चाहिए। 
विज्ञापन


बता दें कि अंतरराष्ट्रीय अदालत ने 17 जुलाई को पाकिस्तान को कुलभूषण जाधव को दोषी ठहराने और सजा की प्रभावी समीक्षा और पुनर्विचार करने का आदेश दिया था। इसके साथ ही अदालत ने बिना किसी देरी के भारत को राजनयिक पहुंच प्रदान करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनयिक पहुंच देने से इनकार करता रहा है पाक

पाकिस्तान जाधव को राजनयिक पहुंच देने से हमेशा इनकार करता रहा है। भारत हर बार विएना संधि का हवाला देकर अपने नागरिक से मुलाकात की अपील करता रहा लेकिन पाक उसे ठुकराता रहा। अंतरराष्ट्रीय दबाव में उसने जाधव की उनकी मां और पत्नी से मुलाकात कराई थी लेकिन इसका भी उसने तमाशा बना दिया था जिसकी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर काफी आलोचना हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed