फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will not allow will not allow use of their air space for PM Narendra Modi's flight

पीएम मोदी के विमान को अपने वायुक्षेत्र में उड़ने की अनुमति नहीं देगा पाक, भारत ने की निंदा

Wed, 18 Sep 2019 09:32 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 18 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Pakistan will not allow will not allow use of their air space for PM Narendra Modi's flight
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी (फाइल फोटो)

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक उड़ान के लिए अपने वायुक्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, 'हमने भारतीय उच्च आयुक्त को संदेश भेज दिया है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के लिए अपने वायु क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे।' 

विज्ञापन


इससे पहले आज ही पाक मीडिया ने दावा किया था कि भारत ने पाकिस्तान ने औपचारिक अनुरोध किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उसके हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने दिया जाए। हालांकि भारत सरकार ने पड़ोसी देश के इस दावे पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है। बता दें कि प्रधानमंत्री इसी महीने अमेरिका के न्यूयॉर्क जाने वाले हैं।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने की पाक के फैसले की निंदा

उन्होंने कहाकि पाकिस्तान को इस अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को विचलित करने वाले अपने इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए। इसके साथ ही उसे एकतरफा कार्रवाई के कारणों को गलत तरीके से पेश करने की अपनी आदत भी सुधारनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, 'हम विशेष वीवीआईपी उड़ान के लिए एक सप्ताह में दूसरी बार अनुमति न देने के पाकिस्तान सरकार के फैसले की निंदा करते हैं,  यह अनुमति किसी भी सामान्य देश द्वारा नियमित रूप से प्रदान की जाती है।'


बिश्केक जाने के लिए दी थी इजाजत

पाक ने जून में एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान के शहर बिश्केक जाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की अनुमति दी थी। इसके लिए भारत ने पाक से इजाजत मांगी थी। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया था कि हमने पाक से प्रधानमंत्री के विमान को अपने एक मार्ग से गुजरने देने का अनुरोध किया था।

राष्ट्रपति कोविंद की यात्रा के लिए किया था इनकार

वहीं, सात सितंबर को पाक ने भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आइसलैंड की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र से विमान को गुजरने देने के भारत के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि हम पाक सरकार द्वारा वीवीआईपी विशेष उड़ान के लिए हवाई क्षेत्र देने से इनकार करने के फैसले पर खेद व्यक्त करते हैं जो किसी भी सामान्य देश द्वारा नियमित रूप से प्रदान किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed