फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan will change the definition of First Lady, post can be given to the President's daughter

Pakistan: पाकिस्तान बदलेगा प्रथम महिला की परिभाषा, राष्ट्रपति की बेटी को दिया जा सकता है पद; जानें पूरा मामला

Mon, 11 Mar 2024 11:28 AM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 11:28 AM IST
सार

पाकिस्तान की प्रथम महिला के नाम को लेकर अटकलें तेज हो गई है। पाकिस्तान अब प्रथम महिला की परिभाषा को बदलने की तैयारी कर रही है। आईये समझते है आखिर मामला क्या है

विज्ञापन
Pakistan will change the definition of First Lady, post can be given to the President's daughter
आसिफा भुट्टो जरदारी (फाइल फोटो)

विस्तार

देश की फर्स्ट लेडी (प्रथम महिला) शब्द को राष्ट्रपति की पत्नी के तौर पर जाना जाता है। लेकिन भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान इसकी परिभाषा को ही बदलने जा रहा है। जी हां...पाकिस्तान में यह दर्जा आसिफ अली जरदारी की बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी को दिया जा सकता है।
विज्ञापन


आईये समझते है आखिर मामला क्या है
दरअसल में पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के तौर पर रविवार को आसिफ अली जरदारी ने शपथ ली, लेकिन लोगों के मन का यह सवाल है कि पाकिस्तान की प्रथम महिला कौन बनने जा रही है। पाकिस्तान मीडिया ने सोमवार को बताया कि इस्लामाबाद में राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जरदारी के साथ उनकी सबसे छोटी बेटी आसिफा भुट्टो जरदारी भी थी। 
विज्ञापन


आसिफा को मिल सकता है प्रथम महिला का दर्जा
जरदारी की सबसे बड़ी बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने रविवार को सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर पोस्ट साझा किया, जिसमें बख्तारवर भुट्टो जरदारी ने अपनी बहन आसिफा को टैग किया। उन्होंने लिखा, शपथ ग्रहण समारोह में अपने पिता के साथ देखा जाना सुखद है। गौरतलब है कि प्रथम महिला राष्ट्रपति की पत्नी होती है। हालांकि, इस मामले में राष्ट्रपति जरदारी अपनी पत्नी, पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के 2007 में मौत होने के बाद विधुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले कार्यकाल में खाली था प्रथम महिला का पद
बता दें देश के राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले कार्यकाल 2008 से 2013 तक के दौरान प्रथम महिला का पद भी खाली रहा। हालांकि अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। आसिफा आठ फरवरी के चुनावों से पहले पार्टी के चुनावी अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थीं और उन्हें अपने भाई बिलावल भुट्टो जरदारी, जो उस समय पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार थे, के लिए समर्थन मांगने के लिए कई रैलियों की मेजबानी करती हुई नजर आई थी। 


राजनीति में सक्रिय है आसिफा, कर चुकी हैं प्रचार
आसिफा ने 30 नवंबर, 2020 को मुल्तान में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) की रैली में अपनी राजनीतिक शुरुआत की। इसके अलावा, अतीत में, मदार-ए-मिल्लत फातिमा जिन्ना भी आधिकारिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न अवसरों पर कभी-कभी अपने भाई कायदे आजम के साथ जाते थे। वह एक विधुर भी थे। विदेशों में ऐसे कई उदाहरण हैं जब राष्ट्रपतियों ने, जो विधुर थे, अपनी बेटियों, बहनों और यहां तक कि भतीजियों को भी अपनी प्रथम महिला बनने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed