{"_id":"629860f55536d635df22a6e8","slug":"pakistan-will-be-divided-into-three-pieces-imran-warns-the-country-reached-the-verge-of-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Death Knell for Pakistan: तीन टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, इमरान ने बलूचिस्तान पर कही बड़ी बात","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Death Knell for Pakistan: तीन टुकड़ों में बंट जाएगा पाकिस्तान, इमरान ने बलूचिस्तान पर कही बड़ी बात
Thu, 02 Jun 2022 01:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:04 PM IST
सार
एक साक्षात्कार में पूर्व पीएम ने माना कि उनकी सरकार कमजोर थी। हर कोई उसे ब्लैकमेल करता था, क्योंकि उनके पास पावर नहीं थी, सभी जानते थे कि ताकत किसके पास थी।
विज्ञापन
इमरान खान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने साफ चेतावनी दी है कि मौजूदा शहबाज शरीफ सरकार ने सही फैसले नहीं किए तो देश तीन टुकड़ों में बंट जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश आत्महत्या की कगार पर पहुंच चुका है।
पूर्व पीएम ने आशंका जताई कि पाकिस्तान की सेना को सबसे पहले खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रतिष्ठान सही निर्णय नहीं लेता है तो मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि उन्हें नष्ट कर दिया जाएगा। पाकिस्तान में सत्ता प्रतिष्ठान का अर्थ राजनीतिक नेतृत्व के अलावा सेना से भी लगाया जाता है। इसलिए उनका इशारा सेना व सरकार दोनों की ओर माना जा रहा है। इमरान खान ने कहा कि जब देश तबाह हो जाएगा तो वह डिफॉल्टर हो जाएगा। ऐसे में दुनिया पाकिस्तान पर परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए दबाव डालेगी। ऐसा ही यूक्रेन के साथ 1990 के दशक में किया गया था। भारतीय थिंक टैंक बलूचिस्तान को अलग करने पर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
2018 में सेना की मदद से पाक के पीएम बने थे
खान को अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह अमेरिकी साजिश के शिकार हुए हैं, क्योंकि वह रूस, चीन व अफगानिस्तान को लेकर देश की स्वतंत्र विदेशी नीति का पालन कर रहे थे। इमरान खान 2018 में कथित तौर पर सेना की मदद से पाक के पीएम बने थे। वह देश के पहले पीएम हैं जिन्हें पाक नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटाया गया। उनके बाद पीएमएलएन नीत शहबाज शरीफ सरकार बनी है।
भारत पर लगाया यह आरोप
इमरान खान ने देश की शहबाज सरकार पर आरोप लगाया कि वह अमेरिका को खुश करने के लिए काम कर रही है। नवाज शरीफ और आसिफ अली जरदारी ने हमेशा से अमेरिका, भारत और इस्राइल गठबंधन के लिए काम किया। वह पाकिस्तान को मजबूत नहीं करेगी। भारत पर आरोप लगाते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि भारत मुझे इस्लामाबाद में पसंद नहीं करता, क्योंकि मैं एक स्वतंत्र विदेश नीति चाहता था।
पाकिस्तान में गृहयुद्ध की चेतावनी
इमरान पाकिस्तान में गृहयुद्ध छिड़ने की चेतावनी दे चुके हैं। पाकिस्तान के प्रमुख विपक्षी दल पीटीआई के प्रमुख ने कहा कि यदि देश में नए सिरे से चुनाव नहीं कराए गए तो वह गृहयुद्ध की ओर चला जाएगा। उन्होंने कहा कि पाक सुप्रीम कोर्ट प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा पर फैसला कर ले, इसके बाद वह अपनी नई रैली की तारीख का एलान करेंगे। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि वे हमें कानूनी व संवैधानिक तरीकों से चुनाव की ओर बढ़ने देते हैं या नहीं। अन्यथा देश गृह युद्ध की ओर चला जाएगा।
विज्ञापन
अपनी सरकार गिराए जाने के बाद इमरान खान पीएम शहबाज शरीफ की सरकार पर लगातार सियासी वार कर रहे हैं। बुधवार को बोल न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में पूर्व पीएम ने माना कि उनकी सरकार कमजोर थी। हर कोई उसे ब्लैकमेल करता था, क्योंकि उनके पास पावर नहीं थी, सभी जानते थे कि ताकत किसके पास थी।