फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan wants to resolve all issues, including Kashmir, with India through talks: PM Sharif

Pakistan: पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, भारत से बातचीत के लिए गिड़गिड़ाए शहबाज शरीफ

Wed, 05 Feb 2025 07:18 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 05 Feb 2025 07:18 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर बातचीत के लिए भारत के सामने गिड़गिड़ाए। उन्होंने कहा कि उनका देश कश्मीर समेत सभी मुद्दों को भारत के साथ बातचीत के जरिए हल करना चाहता है और कश्मीरी लोगों को अपना समर्थन जारी रखेगा। 

विज्ञापन
Pakistan wants to resolve all issues, including Kashmir, with India through talks: PM Sharif
शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कश्मीर सहित सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि उनका देश कश्मीरी लोगों को अपना 'अटूट' समर्थन देता रहेगा। 

विज्ञापन


शरीफ ने 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के मौके पर मुजफ्फराबाद में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की विधानसभा में एक सत्र को संबोधित यह टिप्पणी की। शरीफ ने कहा कि हम कश्मीर सहित सभी मुद्दों को बातचीत के जरिए हल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'भारत को पांच अगस्त 2019 की मानसिकता से बाहर आना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र से किए गए वादों को पूरा करना चाहिए और संवाद शुरू करना चाहिए।' उनका इशारा जम्मू-कश्मीर को विशेष स्थिति को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशो में बांटने के लिए संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाने की ओर था। 
विज्ञापन


'बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता'
शरीफ ने कहा, पाकिस्तान और भारत के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता संवाद है, जैसा कि 1999 में लाहौर घोषणा में जिक्र किया गया था। यह सहमति तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पाकिस्तान दौरे के दौरान बनी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान से संबंध पर क्या है भारत की स्थिति
भारत ने बार-बार कहा है कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंध चाहता है। इसके अलावा, भारत ने यह भी कहा है कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा के लिए भारत के अभिन्न हिस्सा हैं। 

भारत पर लगाया हथियार जमा करने का आरोप
शरीफ ने भारत पर हथियार जमा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हथियार जमा करने से शांति नहीं आएगी या इस क्षेत्र के लोगों की किस्मत नहीं बदलेगी। उन्होंने कहा कि प्रगति का रास्ता शांति है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने आगे कहा, पाकिस्तान कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्मणय के फैसले तक कूटनीतिक और राजनीतिक समर्थन प्रदान करता रहेगा। उन्होंने कहा, यह (कश्मीर मुद्दा) केवल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के प्रस्ताव के तहत कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार से संभव हो सकता है। 


अंतरराष्ट्रीय समुदाय से लगाई मदद की गुहार
वहीं, पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शरीफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि वह भारत पर दबाव डाले ताकि कश्मीरी लोग अपने भविष्य का स्वतंत्र रूप से निर्धारण कर सकें और क्षेत्र में स्थायी शांति हो सके। पीओके के तथाकथित प्रधानमंत्री अनवर उल हक ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरी लोगों का आखिरी गंतव्य हैं और कश्मीर मुद्दे का समाधान किए बगैर क्षेत्र में शांति संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed