{"_id":"6774a6b87af95b115d01e85c","slug":"pakistan-violence-erupts-at-karachi-protest-as-police-use-shelling-to-disperse-mwm-protesters-world-news-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: कराची में एमडब्ल्यूएम का विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस पर हमला; कई अधिकारी घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: कराची में एमडब्ल्यूएम का विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, पुलिस पर हमला; कई अधिकारी घायल
Wed, 01 Jan 2025 07:51 AM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 01 Jan 2025 07:51 AM IST
सार
पाकिस्तान के पाराचिनार के लोगों के समर्थन के लिए एमडब्ल्यूएम पार्टी का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर नियत्रंण पाने के लिए गोलीबारी की, जिससे प्रदर्शनकारी और हिंसक हो गए है और पत्थरबाजी करने लगे।
विज्ञापन
कराची में विरोध प्रदर्शन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : ANI
विस्तार
पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कराची में मजलिस वहदत-ए-मुसलमीन (एमडब्ल्यूएम) पार्टी का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को हिंसक हो गया। पुलिस ने नुमाइश चौरांगी पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। इस हिंसा में पुलिस के कई अधिकारी घायल हो गए, जिनमें एसएसपी केमरी फैजान अली और एसएसयू के कमांडो शामिल थे। पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।
सिंध के सीएम मुराद अली ने की निंदा
सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस हिंसा की निंदा की। उन्होंने कहा कि किसी को भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने दिया जाएगा। अली ने कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना गलत है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि विरोध प्रदर्शन के लिए उचित स्थान दिए गए हैं और उम्मीद है कि उनका सही तरीके से उपयोग किया जाएगा।
एमडब्ल्यूएम नेता नकवी का बयान
बता दें कि एमडब्ल्यूएम ने पाराचिनार के लोगों के समर्थन में देशभर में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, जहां हिंसा और हत्याओं के खिलाफ लोग न्याय और शांति की मांग कर रहे हैं। एमडब्ल्यूएम नेता अल्लामा हसन जफर नकवी ने कहा कि यह विरोध शांतिपूर्ण है और इसमें कोई राजनीतिक उद्देश्य नहीं है। उन्होंने सिंध सरकार से इस विरोध को राजनीतिक फायदा उठाने से बचने की अपील की।
विज्ञापन
साथ ही नकवी ने कहा कि अगर पाराचिनार के लोग अपना धरना खत्म करते हैं, तो MWM भी धरना खत्म कर देगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जाफरिया समुदाय पर किसी भी तरह का दबाव नहीं डाला जाए, क्योंकि समुदाय किसी भी तानाशाही को सहन नहीं करेगा और उनका विरोध जारी रहेगा।