फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Upper House Senate seats Polling Election Commission news and updates

Pakistan Upper House: पाकिस्तान की सीनेट में 30 सांसदों को चुनने के लिए मतदान, निर्विरोध चुने गए 18 सीनेटर

Tue, 02 Apr 2024 02:16 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के इशाक डार सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के राजा अंसार कयानी टेक्नोक्रैट सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला पाकिस्तान पीपुलिस पार्टी (पीपीपी) के राणा महमूद उल हसन और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के फरजंद हुसैन शाह के बीच है।

विज्ञापन
Pakistan Upper House Senate seats Polling Election Commission news and updates
पाकिस्तान सीनेट - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान में पिछले महीने सीनेट की सीट खाली होने के बाद 30 सांसदों (सीनेटर) को चुनने के लिए मतदान जारी है। मार्च में छह साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त होने के बाद सीनेटर के 52 सीट खाली हो गए थे। सीनेट में कुल 96 सदस्य हैं, जिनमें से चार प्रांतों से 23-23 और इस्लामाबाद के फेडरल कैपिटल रीजन से चार सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन


30 खाली सीनेट सीटों पर चुनाव
प्रांतों का प्रतिनिधित्व करने वाले सीनेटरों का चुनाव प्रोविंशियल असेंबली करती है, जबकि इस्लामाबाद रीजन के एक सीनेटर का चयन नेशनल असेंबली से होता है। सीनेट एक सतत निकाय है, जिनके आधे सदस्य प्रत्येक तीन वर्षों बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने 48 सीटों पर चुनाव कराने की योजना की घोषणा की थी, क्योंकि क्षेत्र के खैबर पख्तूनख्वा में विलय के बाद चार आदिवासी क्षेत्र के सीनेटरों के चार सीट को समाप्त कर दिया गया था। विलय से पहले आठ सीनेटर फाटा (एफएटीए) नामक संघीय प्रशासित जनजातीय क्षेत्रों से चुने जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


18 सीनेटर निर्विरोध चुने गए
अबतक 18 सीनेटर निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें से 11 सीनेटर बलुचिस्तान और बाकी के पंजाब और सिंध से चुने गए हैं। नेशनल असेंबली हॉल में दो सीनेटरों का चुनाव हो रहा है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएलएन) के इशाक डार सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के राजा अंसार कयानी टेक्नोक्रैट सीट के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। मुकाबला पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के राणा महमूद उल हसन और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के फरजंद हुसैन शाह के बीच है।


पंजाब में महिला और टेक्नोक्रैट की दो-दो सीटों और प्रांत में महिलाओं की एक अल्पसंख्यक सीट पर मतदान हो रहा था। सिंध में सात जनरल सीट, दो महिलाओं की सीट, दो टक्नोक्रैटसीट और एक गैर-मुस्लिम महिला की सीट समेत 12 सीटों पर मतदान जारी है। हालांकि, खैबर पख्तूनख्वा में आरक्षित सीटों पर निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण को लेकर विवाद 11 सीनेट सीटों पर मतदान शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed