फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan turkey joint military exercise starts

पाकिस्तान और तुर्की ने संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया

Tue, 09 Feb 2021 11:13 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इस्लामाबाद
पीटीआई, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 09 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
pakistan turkey joint military exercise starts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

पाकिस्तान के उत्तरपश्चिम क्षेत्र में मंगलवार को पाकिस्तान और तुर्की के विशेष बलों ने एक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह अभ्यास तीन सप्ताह तक चलेगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान सेना ने एक बयान में कहा कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में तरबेला में पाकिस्तानी सेना के विशेष सेवा समूह (एसएसजी) मुख्यालय में अभ्यास का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि तुर्की विशेष बल और पाकिस्तान सेना के एसएसजी अभ्यास में भाग ले रहे हैं। अभ्यास का उद्देश्य आतंकवाद-निरोधक कार्रवाई, खोजबीन अभियान, अग्नि और युद्धाभ्यास तकनीक, जैसे क्षेत्रों में विशेष कौशल हासिल करना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच संबंध को और मजबूत करेगा और उभरते सैन्य आधुनिकीकरण तथा सहयोग को अपनाने में भी मदद करेगा। पाकिस्तान और तुर्की ने हाल के वर्षों में रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed