फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Took money but failed to complete projects, ADB recovered billions of rupees as a fine

पाकिस्तान को फटका: पैसा ले लिया पर परियोजनाएं पूरी करने में रहा नाकाम, एडीबी ने वसूला अरबों रुपये जुर्माना

Wed, 03 Nov 2021 07:46 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Nov 2021 07:46 PM IST
सार

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने पिछले 15 सालों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 7.45 अरब रुपये का जुर्माने एशियाई विकास बैंक को चुकाया है। 
 

विज्ञापन
Pakistan Took money but failed to complete projects, ADB recovered billions of rupees as a fine
इमरान खान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान की व्यवस्थाएं किस कदर बिगड़ चुकी हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह कई परियोजनाओं को पूरा नहीं कर पा रहा है। इस कारण उसे एडीबी को अरबों रुपये जुर्माना चुकाना पड़ा है। 

विज्ञापन

 
पाकिस्तानी अखबार द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने पिछले 15 सालों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर यानी 7.45 अरब रुपये का जुर्माने एशियाई विकास बैंक (ADB) को चुकाया है। एडीबी ने उसे जिन परियोजनाओं के लिए पैसा दिया था, उन्हें पूरा करने में वह विफल रहा। 
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2006 से लेकर 2021 तक पाकिस्तान की सरकारों ने करीब 10 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा किया है। एडीबी ने परियोजनाओं को समय पर पूरा नहीं करने के कारण पाकिस्तान सरकार से 0.15 प्रतिशत अर्थदंड वसूला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


द न्यूज नेशन के अनुसार एडीबी ने पाकिस्तान की 660 मेगावॉट की जमशोरो ताप बिजली परियोजना के लिए 2014 में 90 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था। प्रोजेक्ट 2019 में पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह पूरा नहीं हो पाया। इसके लिए एडीबी ने लागत की 50 प्रतिशत से भी कम राशि करीब 31 करोड़ डॉलर का भुगतान किया था, इसलिए पाकिस्तान से प्रतिबद्धता शुल्क वसूला गया। 


पाकिस्तान की स्मार्ट मीटरिंग प्रोजेक्ट की फंडिंग भी एडीबी ने ही की थी। इसके लिए 2015-2016 में मंजूरी दी गई थी, लेकिन यह प्रोजेक्ट भी पांच साल बाद भी पूरा नहीं हुआ। 2006 से जून 2021 तक पाकिस्तान प्रतिबद्धता शुल्क के रूप में एडीबी को 100 करोड़ डॉलर का जुर्माना अदा कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed