फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan to set its own house in order before it speaks about others at 45th Session of Human Rights Council:First Secretary Permanent Mission of India

मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में भारत ने पाक को लगाई फटकार, कहा- पहले खुद के घर को ठीक करिए

Mon, 21 Sep 2020 11:02 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जिनेवा Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Sep 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
Pakistan to set its own house in order before it speaks about others at 45th Session of Human Rights Council:First Secretary Permanent Mission of India
भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार - फोटो : ani

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद के 45वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा है कि दूसरों के बारे में बोलने से पहले अपने घर को ठीक करे। जिनेवा में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव सेंथिल कुमार ने राइट टू रिप्लाई के दौरान कहा कि पाकिस्तान में हर रोज मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है लेकिन वो भारत पर झूठे आरोप लगाने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


प्रथम सचिव सेंथिल कुमार ने सत्र में पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा, फिर से पाकिस्तान ने दो बार काउंसिल का ध्यान झूठी सूचना और राजनीतिक प्रोपेगैंडा के जरिए भटकाने की कोशिश की है। ठीक 12 दिन पहले ओएचसीएचआर ने अपनी प्रेस ब्रीफिंग में पाकिस्तान में हिंसा के लिए कई घटनाओं के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पत्रकारों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा हो रही है। खासतौर से महिलाओं और अल्पसंख्यक पाक में लगातार निशाना बन रहे हैं। पाकिस्तान में बेटियों, बहनों और माताओं की दुर्दशा है। सेंथिल कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में मानवाधिकार के लिए काम कर रहे लोगों को पाकिस्तानी सरकार की प्रत्यक्ष भागीदारी के साथ डराया-धमकाया जाना, हिरासत, यातना और गायब होने के काम हर दिन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed