{"_id":"5e5d00178ebc3eeb1c0132ad","slug":"pakistan-to-request-british-government-for-nawaz-sharif-deportation","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन से जल्द ही पाकिस्तान निर्वासित होंगे पूर्व पीएम शरीफ, सरकार करेगी ब्रिटेन से अनुरोध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन से जल्द ही पाकिस्तान निर्वासित होंगे पूर्व पीएम शरीफ, सरकार करेगी ब्रिटेन से अनुरोध
Mon, 02 Mar 2020 06:16 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 02 Mar 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
लंदन में इलाज करवा रहे पूर्व पीएम नवाज शरीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ब्रिटेन में अपना इलाज करवा रहे हैं। हाल ही में, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक रेस्तंरा में खाना खाते दिख रहे थे। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने इस मुद्दे पर इमरान सरकार की जमकर आलोचना की थी।
विज्ञापन
वहीं, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि पाकिस्तान नवाज शरीफ के निर्वासन के लिए ब्रिटेन की सरकार से अनुरोध करेगा। साथ ही अधिकारी ने आरोप लगाया कि देश से फरार पूर्व प्रधानमंत्री लंदन में रहकर अपनी बीमारी का बहाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान ने 70 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री की स्वास्थ्य पर संदेह जताते हुए कहा कि पिछले तीन महीनों में शरीफ की ना तो दिल की सर्जरी हुई ना ही वह किसी आपात स्थिति में अस्पताल में भर्ती हुए हैं।
विज्ञापन
लाहौर हाईकोर्ट ने शरीफ को चिकित्सा हालात पर चार सप्ताह के लिए विदेश में इलाज करवाने की अनुमित दी थी, जिसके बाद वह पिछले साल नवंबर में इलाज के लिए लंदन गए थे।