फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan to keep its airspace closed for Indian flights till 30th May

भारतीय विमानों के लिए 30 मई तक बंद रहेगा पाकिस्तान का एयर स्पेस

Thu, 16 May 2019 09:07 AM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 16 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan to keep its airspace closed for Indian flights till 30th May
सांकेतिक तस्वीर

पाकिस्तान ने बुधवार को फैसला किया कि अपने हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) में भारतीय विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध को 30 मई से पहले समाप्त नहीं करेगा। पाकिस्तान भारत में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम का इंतजार कर रहा है। 

विज्ञापन


26 फरवरी को भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के शिविरों पर एयर स्ट्राइक करने के बाद पाकिस्तान ने अपने हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद कर दिया था। हालांकि, 27 मार्च को पाक ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर बाकी सबके लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया था। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के मुताबिक, 'भारतीय विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने के लिए शीर्ष रक्षा अधिकारियों और विमानन मंत्रालय ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने निर्णय लिया कि पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय उड़ानों के लिए 30 मई तक प्रतिबंधित रहेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एयरमेन को भी इस निर्णय से अवगत करा दिया है। प्राधिकरण ने बैठक के बाद पायलटों को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें उन्हें उड़ान की स्थिति से संबंधित परिस्थितियों की सलाह दी गई।

अधिकारी ने बताया कि पाक के हवाई क्षेत्र में भारतीय विमानों को उड़ान भरने के मसले पर अब पाक सरकार 30 मई को विचार करेगी। 

भारत में चुनाव संपन्न होने का इंतजार कर रहा पाक

पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि भारत में चुनावों के समापन तक यथास्थिति बनी रहेगी। उन्होंने कहा था, 'भारत में जब तक चुनाव पूरे नहीं हो जाते यह स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। जब तक वहां चुनाव पूरे नहीं हो जाते और नई सरकार नहीं बनती मुझे भारत और पाक के संबंध सुधरते नहीं दिखते। मेरे हिसाब से एक दूसरे द्वारा हवाई क्षेत्र में प्रतिबंध भी भारतीय चुनावों तक जारी रहेगा।'

भारत द्वारा अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान प्रतिबंध के कारण, पाकिस्तान ने बैंकॉक, कुआलालंपुर के लिए अपने संचालन को निलंबित कर दिया है। इस वजह से उसे रोजाना लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की कुआलालंपुर के लिए रोजाना चार, बैंकॉक और नई दिल्ली के लिए दो उड़ानें हैं। 

पीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कंपनी बहुत घाटे में जा रही है। खास तौर पर बैंकॉक और कुआलालंपुर के लिए उड़ानें रद्द होने से बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'हम न केवल आर्थिक घाटे का सामना कर रहे हैं बल्कि अपने यात्री भी खो रहे हैं। अब इस मसले का हल हो जाना चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच यदि सड़क और रेल मार्ग जारी रखे जा सकते हैं तो हवाई मार्ग में क्या दिक्कत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed