फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan to do video conference with three countries including India to tackle Locusts attack

टिड्डी दल : भारत समेत तीन देशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करेगा पाकिस्तान

Tue, 10 Mar 2020 02:04 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Mar 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Pakistan to do video conference with three countries including India to tackle Locusts attack
भारत-पाक सीमा पर टिड्डी दल का धावा - फोटो : फाइल

पाकिस्तान, भारत, ईरान और अफगानिस्तान टिड्डी दलों के प्रकोप से निपटने की योजना बनाने के लिए 11 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। सोमवार को मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बीते तीन दशक से टिड्डी दलों के हमले इस क्षेत्र के लिए मुश्किल का सबब बने हुए हैं। 

विज्ञापन


वैज्ञानिकों के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा पर हाल ही में टिड्डी दलों का प्रकोप पूरे क्षेत्र में सामान्य से अधिक मानसूनी वर्षा और हिंद महासागर में लगातार चक्रवातों के कारण देखने को मिला है।
विज्ञापन


पाकिस्तान, भारत, ईरान और अफगानिस्तान के कृषि मंत्री टिड्डी दलों के प्रकोप से निपटने के लिये 11 मार्च को वीडियो कांफ्रेंस करेंगे। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफओए) के प्रतिनिधि भी अबूधाबी से वीडियो लिंक के जरिए कांफ्रेंस में हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य एवं कृषि संगठन के अनुसार टिड्डियां दुनिया की सबसे पुरानी प्रवासी कीट हैं। संगठन के अनुसार मानव जीवन के लिए सबसे खतरनाक कीटों में से एक टिड्डियां काफी तेजी से पैदा होती हैं और तीन महीने में ही उनकी तादाद 20 गुणा तक बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed